Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिजनों से मिलकर हुईं भावुक
    by Team Abua
    September 17, 2026
  • दुनिया का पहला वैक्यूम क्लीनर बिजली से नहीं, हाथों से चलता था, ऐसे शुरू हुई सफाई की इस मशीन की कहानी
    by Team Abua
    September 17, 2026
  • Hanuman Ansh Box Office: 10 लाख की ओपनिंग से 300 करोड़ पार पहुंची फिल्म, 41वें दिन भी जारी है कमाई
    by Team Abua
    September 17, 2026
  • NUSRL Ranchi में शुरू होंगे 4 नए PG Diploma Course, 35 हजार रुपये फीस; 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
    by Team Abua
    September 17, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest news

रांची के बकरी बाजार में दिखेगा तमिलनाडु का बृहदेश्वर मंदिर, 1 करोड़ के बजट से तैयार होगा भव्य पूजा पंडाल

By Team Abua
September 17, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

भारतीय युवक संघ इस बार दक्षिण भारत की प्राचीन द्रविड़ स्थापत्य कला को पंडाल का रूप देगा। बंगाल के कारीगर संभालेंगे निर्माण और मां दुर्गा की प्रतिमा, बाहर स्थापित होगी विशाल नंदी प्रतिमा।

Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के चर्चित पूजा पंडालों में शामिल भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार इस बार श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत की ऐतिहासिक स्थापत्य कला की झलक लेकर आ रहा है।

संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल के मुताबिक, इस साल बकरी बाजार का पूजा पंडाल तमिलनाडु के तंजावुर स्थित बृहदेश्वर मंदिर की थीम पर तैयार किया जाएगा। पंडाल को इको-फ्रेंडली तरीके से बनाया जाएगा। इसके बाहर भगवान शिव के वाहन नंदी की विशाल प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

पिछले साल बकरी बाजार में कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई थी।

करीब 1,000 साल पुराना है बृहदेश्वर मंदिर

इस बार की पंडाल थीम जिस बृहदेश्वर मंदिर पर आधारित है, उसे पेरुवुदैयार कोविल के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान शिव को समर्पित द्रविड़ स्थापत्य शैली का प्रमुख उदाहरण है।

बृहदेश्वर मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ‘ग्रेट लिविंग चोला टेम्पल्स’ का हिस्सा माना जाता है। इतिहास के अनुसार, चोल सम्राट राजराजा प्रथम ने इसका निर्माण 1003 से 1010 ईस्वी के बीच कराया था।

ग्रेनाइट पत्थरों से बने इस मंदिर का मुख्य शिखर करीब 66 मीटर ऊंचा है। इसकी विशाल संरचना और बारीक स्थापत्य कला इसे ऐतिहासिक रूप से खास बनाती है।

बंगाल के कलाकार तैयार करेंगे पंडाल और प्रतिमा

बकरी बाजार पूजा पंडाल के निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के अनुभवी कारीगरों को दी गई है। ‘पार्वती डेकोरेटर्स’ के अशोक दा पंडाल निर्माण का काम संभाल रहे हैं।

वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा को मूर्तिकार अनूप दा तैयार करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस बार पूरे पूजा आयोजन का अनुमानित बजट करीब 1 करोड़ रुपये रखा गया है।

इसमें लगभग 80 लाख रुपये पंडाल निर्माण, 5 लाख रुपये मां दुर्गा की प्रतिमा और करीब 15 लाख रुपये विद्युत सज्जा, पूजा तथा मेले की व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे।

1958 से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय

भारतीय युवक संघ की शुरुआत वर्ष 1958 में हुई थी। समिति की ओर से इस वर्ष पूजा आयोजन के संचालन के लिए कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल की घोषणा भी की गई है।

संरक्षक: रमेश खेमका, विनोद छापड़िया, सुरेश चौधरी और निर्मल जालान।

अध्यक्ष: राहुल अग्रवाल
सचिव: रवि रोहत्गी

उपाध्यक्ष: मुकेश जालान, अमर पोद्दार, रमेश अग्रवाल, अरविंद चौधरी और मदन बगड़िया।
कोषाध्यक्ष: सत्येंद्र जालान।

सह सचिव: कमल जालान, पवन जालान, अमित सोनी, विकास अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनीषा अडुकिया और सिद्धांत तोदी।

वहीं, मीडिया प्रवक्ता अमित बजाज को बनाया गया है।

इस बार बकरी बाजार का पंडाल दक्षिण भारत की करीब एक हजार साल पुरानी मंदिर वास्तुकला की झलक पेश करेगा। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान यह पंडाल श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए खास आकर्षण बन सकता है।

    Tags:

    #jharkhandnews#RANCHIindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Cigarette Price Hike: ITC ने फिर बढ़ाए सिगरेट के दाम, Classic Connect और Gold Flake Super Star हुए महंगे

    Next

    Ranchi University का बड़ा फैसला, 2009 नियम के तहत PhD कर रहे शोधार्थियों को मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिजनों से मिलकर हुईं भावुक
        by Team Abua
        September 17, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिजनों से मिलकर हुईं भावुक
      • दुनिया का पहला वैक्यूम क्लीनर बिजली से नहीं, हाथों से चलता था, ऐसे शुरू हुई सफाई की इस मशीन की कहानी
      • Hanuman Ansh Box Office: 10 लाख की ओपनिंग से 300 करोड़ पार पहुंची फिल्म, 41वें दिन भी जारी है कमाई
      • NUSRL Ranchi में शुरू होंगे 4 नए PG Diploma Course, 35 हजार रुपये फीस; 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
      • Ranchi University का बड़ा फैसला, 2009 नियम के तहत PhD कर रहे शोधार्थियों को मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP