Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

health newsINDIAJharkhandlatest newspublicranchi

झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम

By Team Abua
September 16, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

केंद्र ने झारखंड के एकीकृत स्वास्थ्य मॉडल को दी मंजूरी, पांच राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जोड़ा जाएगा; जांच, इलाज, रेफरल और मरीजों की निगरानी होगी एक ही व्यवस्था के तहत

रांची: झारखंड में कैंसर, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब इन बीमारियों के लिए अलग-अलग योजनाओं के बजाय एक एकीकृत मॉडल के तहत रोकथाम, जांच और इलाज की व्यवस्था की जाएगी.

झारखंड सरकार की ओर से तैयार इस मॉडल को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही झारखंड देश में इस तरह का एकीकृत मॉडल लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है.

बीमारी से पहले पहचान पर फोकस

नयी व्यवस्था का सबसे बड़ा फोकस बीमारी की समय रहते पहचान और रोकथाम पर रहेगा. यानी मरीज के गंभीर रूप से बीमार होने का इंतजार करने के बजाय शुरुआती स्तर पर ही जांच और जरूरी इलाज शुरू करने की कोशिश होगी.

नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव सह मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने मॉडल को मंजूरी दी और झारखंड में इसके क्रियान्वयन का निर्देश दिया.

पहले होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

मॉडल को जमीन पर उतारने से पहले राज्य स्तर पर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ, तकनीकी संस्थान और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. मॉडल के लागू होने के बाद इसके परिणामों का मूल्यांकन भी किया जाएगा. सफल रहने पर इसे देश के दूसरे राज्यों में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है.

पांच राष्ट्रीय कार्यक्रम होंगे एक साथ

इस एकीकृत व्यवस्था के तहत पांच प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा जाएगा. इनमें शामिल हैं—

  • एनपी-एनसीडी
  • राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय उपशामक देखभाल कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

इसका मतलब है कि कैंसर, डायबिटीज, हाई BP, हृदय रोग के साथ-साथ तंबाकू सेवन, मानसिक स्वास्थ्य और ओरल हेल्थ से जुड़ी सेवाओं को भी एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा.

मरीजों को अलग-अलग जगह नहीं भटकना पड़ेगा

नये मॉडल में मरीजों के लिए सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के लिए उन्हें बार-बार अलग जगह जाने की जरूरत कम होगी. शुरुआती जांच, इलाज, रेफरल और मरीज की निगरानी को एक ही व्यवस्था से जोड़ने की योजना है. खासतौर पर कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों को भी इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है. इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं और बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता पहुंचाना है. कुल मिलाकर, झारखंड का यह मॉडल गंभीर और गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम से लेकर इलाज और फॉलोअप तक पूरी प्रक्रिया को एक साथ जोड़ने पर आधारित होगा.

    Tags:

    #RANCHIindiaJHARKHANDlatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR

    Next

    त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
      • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
      • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
      • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP