दो दिवसीय टूर्नामेंट में 92 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, पुरुष वर्ग में द मिसफिट्स और महिला वर्ग में विक्ट्री वाइव्स रही उपविजेता

रांची। बरियातू में दो दिनों तक चले बॉक्स क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर दम दिखाया। माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों के 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 64 पुरुष और 28 महिला खिलाड़ी शामिल रहे।
पुरुष वर्ग में धुआंधार ब्वॉयज का जलवा
पुरुष वर्ग में धुआंधार ब्वॉयज एंड कंपनी ने शानदार खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वहीं द मिसफिट्स की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
व्यक्तिगत पुरस्कारों की बात करें तो विक्रम साबू को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर यानी MVP चुना गया। उत्सव मंत्री को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विनय मंत्री को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।
महिला वर्ग में वोमेनिया बनी चैंपियन
महिला वर्ग में वोमेनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विक्ट्री वाइव्स की टीम उपविजेता रही।
महिला वर्ग में वानिया लाखोटिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं मणि राठी ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पूनम राठी ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार हासिल किया।
आयोजन में संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद
टूर्नामेंट के दौरान माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष उत्सव मंत्री, स्पोर्ट्स डायरेक्टर रितेश खटोर, धीरेंद्र राठी, कुणाल बोरा, हेमंत चिलांगिया, अक्षय मालपानी, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन हार्दिक बिहानी, हिमांशु चितलांगिया और मधुर माहेश्वरी मौजूद रहे।
इसके अलावा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा, मनोज कल्याणी, गोवर्धन भाला, गौतम राठी, श्याम बिहानी, अंकुर डागा समेत संगठन के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों को भी खूब रोमांचित किया।





