Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

0
78
Share This Post

11 सितंबर को कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक की संभावना, 15 सितंबर तक बना रहेगा मौसम में बदलाव का दौर

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में मानसून की गतिविधियां बढ़ने के साथ शुक्रवार, 11 सितंबर को कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रांची के तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं जमशेदपुर में तापमान 25 से 30 डिग्री, जबकि धनबाद में 24.9 से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 11 सितंबर से 15 सितंबर तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 12 सितंबर को भी कई जगहों पर बारिश और थंडरशावर देखने को मिल सकता है। 13 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

वहीं 14 सितंबर को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि मौसम संबंधी चेतावनी में कमी आने की उम्मीद है। 15 सितंबर को भी कई स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और स्थानीय स्तर पर बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here