Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
    by Team Abua
    October 8, 2026
  • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
    by abua news jharkhand
    October 8, 2026
  • नहीं रहे नाना पाटेकर: भारतीय सिनेमा ने खोया अभिनय का दमदार और बेबाक चेहरा
    by Team Abua
    October 8, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Nostradamus Predictions
Editor's POVJharkhand

विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये

By abua news jharkhand
September 20, 2022 3 Min Read
0
Share This Post

RANCHI पृथ्वी पर जब से जीविका की शुरुआत हुई, अरबों साल गुज़रे, इतिहासकार की अगर माने तो इस धरती की ऐसी कहानियां आप सुनेंगे जिसे सुनकर आप कल्पना की अलग दुनिया में प्रवेश कर जाएंगे, एक ऐसी दुनिया जो कल्पना से परे हो लेकिन उसकी वास्तविकता को हम इनकार नहीं कर सकते। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है भविष्य में कौन कौन सी सकारात्मक या नकारात्मकता घटनाएं घटने वाली है ? ये बिल्कुल असम्भव सा प्रतीत होता है, लेकिन इसी धरती पर ऐसे कई महारथी ने जन्म लिया जिन्होंने भविष्य में होने वाली गतिविधियों की भविष्यवाणी की , दुनिया में भविष्यवाणियों की बात करें तो फ्रांस के भविष्‍यवक्‍ता नॉस्‍त्रेदमस की कई भविष्‍यवाणियां सच साबित हुई हैं। नॉस्‍त्रेदमस ने 1566 में अपनी मौत से पहले 6,338 भविष्यवाणियों को लिखा है, जिसमें हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा के बारे में भी बताया है। कई लोगों का मानना है कि नॉस्‍त्रेदमस ने क्रांति से लेकर युद्ध तक हमारी दुनिया की रूपरेखा तय करने वाली भविष्यवाणियां की हैं। नॉस्‍त्रेदमस में विश्वास करने वाले लोगों का मानना है कि हिटलर के उदय, दूसरे विश्वयुद्ध और अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के आतंकी हमले और कोरोना के बारे में उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी। साल 2023 के लिए नॉस्‍त्रेदमस ने कई खतरनाक भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

तीसरा विश्व युद्ध

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी को कुछ इस तरह लिखा है- ‘सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग।’ कई लोग इसे विश्वयुद्ध मानते हैं। लोगों का मानना है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल जाएगा। वहीं, कई लोग इसे चीन और ताइवान के बीच संघर्ष से जोड़ कर देखते हैं। उनका मानना है कि ताइवान को बचाने के लिए अमेरिका आएगा, जो एक बड़े युद्ध की शक्ल लेगा।

​मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री

मंगल ग्रह को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने लिखा- मंगल पर रोशनी गिर रही है। कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने इंसान के लाल ग्रह पर कदम रखने से जुड़ी भविष्यवाणी की है। वहीं कई लोगों का मानना है कि इंसानों को मंगल पर पहुंचाने से जुड़े मिशन में एक बड़ी कामयाबी इस साल मिल सकती है। स्पेस एक्स के CEO एलन मस्क (Elon Musk) मंगल पर इंसानों की कॉलोनी बसाने की बात कह चुके हैं। वह 2029 तक मंगल पर इंसानों को भेजना चाहते हैं। ऐसे में हो सकता है कि 2023 में मंगल से जुड़ा कोई मिशन एलन मस्क के दिमाग में हो।

नए पोप की भविष्यवाणी
पोप का बदलना भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में से एक हैं। अगर ऐसा होता है तो पोप फ्रांसिस की जगह कोई और आएगा। नास्त्रेदमस के मुताबिक पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। उनकी जगह जो भी लेगा वह एक स्कैंडल को जन्म देगा।

​आसमान की आग

नास्त्रेदमस ने लिखा- शाही भवन पर आकाशीय आग। कई लोग इसकी व्याख्या नई सभ्यता के उदय से करते हैं। वहीं कई लोग इसे दुनिया खत्म होने तो वहीं कई लोग इसकी व्याख्या दुनिया के नए कानून से करते हैं।

दो महान शक्तियां आएंगी साथ

नास्त्रेदमस ने दिलचस्प तरीके से दो महान शक्तियों के एक साथ नया गठबंधन बनाने की बात कही है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में ये गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके प्रभाव अच्छे होंगे लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रहेंगे।

    Tags:

    History
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    jharkhand congress
    Next

    एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
        by abua news jharkhand
        October 8, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Jharkhand SIR Schedule Extended: Final Voter List on November 30 | SIR 2026
      • झारखंड में SIR-2026 का शेड्यूल बदला, अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
      • CM Hemant Soren’s Mother Rupi Soren: Heartfelt Tribute 🙏 #RupiSoren #Jharkhand #OmShanti
      • नहीं रहे नाना पाटेकर: भारतीय सिनेमा ने खोया अभिनय का दमदार और बेबाक चेहरा
      • Rupi Soren’s Last Rites to Be Held in Nemra Today; Hemant Soren and Family to Bid Farewell #news

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP