बड़ी बहन अंजनी सोरेन और चचेरी बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी, CM ने झारखंडवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिन पारिवारिक स्नेह और भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट से भरा रहा। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधकर उनके उज्ज्वल और लंबे जीवन की मंगलकामना की। राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के इस पारिवारिक और भावनात्मक अवसर पर मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

