ईरान से खतरे की आशंका के बीच ट्रंप ने बदला था विमान, सुरक्षा एजेंसियों ने बनाई थी गुप्त योजना

0
73
Share This Post

जुलाई में तुर्किये से रवाना होते वक्त बदला गया था विमान, ट्रंप को कैटरिंग ट्रक के जरिए अमेरिकी वायुसेना के VIP विमान तक पहुंचाया गया

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि जुलाई में तुर्किये से रवाना होने के दौरान ईरान से संभावित खतरे को देखते हुए उनकी यात्रा की योजना में अचानक बदलाव किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रंप को उस विमान से अलग कर दिया गया, जिसमें उन्हें सार्वजनिक तौर पर सवार होते हुए दिखाया गया था। ट्रंप के मुताबिक, जिस विमान में वह पहले नजर आए थे, उस पर हमले का खतरा अधिक माना जा रहा था। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें गुप्त तरीके से अमेरिकी वायुसेना के वीआईपी विमान C-32A तक पहुंचाया।

कैटरिंग ट्रक के जरिए बदली गई यात्रा

घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है। उस दिन ट्रंप को अंकारा एयरपोर्ट पर कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान यानी एयर फोर्स वन में सवार होते हुए देखा गया था। हालांकि, इसके बाद सुरक्षा योजना के तहत उन्हें चुपचाप एक कैटरिंग ट्रक के जरिए दूसरे विमान तक पहुंचाया गया। ट्रंप के साथ मौजूद पत्रकारों को भी इस बदलाव की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें विमान की खिड़कियों के शेड बंद रखने के निर्देश दिए गए थे, ताकि राष्ट्रपति की वास्तविक यात्रा को सार्वजनिक होने से रोका जा सके।

C-32A विमान रात करीब 10:20 बजे ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस पहुंचा। इसके कुछ मिनट बाद पत्रकारों को लेकर पुराना एयर फोर्स वन भी वहां पहुंच गया। बाद में ट्रंप को इसी पुराने विमान में देखा गया, जिससे उनकी वास्तविक यात्रा को लेकर भ्रम बना रहा।

लगातार मिलती हैं धमकियां: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिलती रहती हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां खतरे का आकलन करने के बाद उनकी यात्रा की व्यवस्था में बदलाव करती रहती हैं। उनके मुताबिक, राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बार यात्रा के दौरान अंतिम समय में भी योजनाएं बदली जा सकती हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here