Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Secrets Within the Walls | Journey Through Jharkhand EP-13 | Ramgarh Fort ।। #history #facts
    by abua news jharkhand
    September 20, 2026
  • सुदिव्य कुमार के निधन से खाली हुई गिरिडीह विधानसभा सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना
    by Team Abua
    September 20, 2026
  • LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से KYC नहीं तो नहीं मिलेगी सब्सिडी
    by Team Abua
    September 20, 2026
  • सुदिव्य सोनू के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के जिम्मे, सरकार ने जारी की अधिसूचना
    by Team Abua
    September 20, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsTechnology

साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को SOP बनाने का निर्देश; फर्जी बैंक खातों पर भी कसा जाएगा शिकंजा

By Team Abua
August 5, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

सभी राज्यों और जांच एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर फ्रॉड पीड़ितों का पैसा जल्द लौटाने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर।

नई दिल्ली : देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बड़ा निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि फर्जी बैंक खातों और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले खातों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाए। यह SOP तैयार होने के बाद देश के सभी बैंकों और संबंधित संस्थानों को लागू करने के लिए भेजी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के बाद पीड़ितों का फंसा हुआ पैसा जल्द से जल्द वापस लौटाने की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

डिजिटल अरेस्ट मामले की सुनवाई के दौरान आया निर्देश

यह आदेश डिजिटल अरेस्ट और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया। अदालत ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी में अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और उनसे बड़ी रकम ठग लेते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को जल्द राहत मिलनी चाहिए और जांच एजेंसियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

साइबर शिकायतों के निपटारे पर भी जोर

अदालत ने निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़ी सभी शिकायतों की जानकारी देश की सभी अदालतों तक पहुंचाई जाए, ताकि निचली अदालतों को भी ऐसे मामलों की पूरी जानकारी मिल सके और मामलों का तेजी से निपटारा हो। इसके अलावा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है।

बैंक खाते फ्रीज होने पर जल्द हो समाधान

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि साइबर जांच के दौरान जिन बैंक खातों को एहतियातन फ्रीज किया जाता है, उनसे जुड़े मामलों का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जांच पूरी होने के बाद यदि खाते को फ्रीज रखने का कोई उचित आधार नहीं है, तो संबंधित व्यक्ति को जल्द राहत मिलनी चाहिए। अदालत ने माना कि साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बैंक, जांच एजेंसियां और प्रशासन आपसी समन्वय से काम करें, ताकि ठगी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

    Tags:

    indialatestnews
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Maiya Samman funds credited to 3.97 lakh women in Ranchi. Check your bank account #MaiyaSamman

    Next

    मतदाता सूची में छूटा है नाम? 5 अगस्त से भरें फॉर्म-6, नए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Secrets Within the Walls | Journey Through Jharkhand EP-13 | Ramgarh Fort ।। #history #facts
        by abua news jharkhand
        September 20, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • Secrets Within the Walls | Journey Through Jharkhand EP-13 | Ramgarh Fort ।। #history #facts
      • सुदिव्य कुमार के निधन से खाली हुई गिरिडीह विधानसभा सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना
      • LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से KYC नहीं तो नहीं मिलेगी सब्सिडी
      • सुदिव्य सोनू के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के जिम्मे, सरकार ने जारी की अधिसूचना
      • सऊदी राजधानी रियाद में धमाकों की गूंज, हवाई हमले का अलर्ट जारी; एयरपोर्ट के पास दिखा धुआं

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP