Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड में 62 कोयला खदानें बंद, 2,547 हेक्टेयर वन भूमि फंसी; धनबाद में सबसे ज्यादा 51 खदानें
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • कुजू-रांची रोड Y-कनेक्शन बाईपास का 75% काम पूरा, जमीन अधिग्रहण ने रोकी रफ्तार
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • रांची में फिर शुरू होगा HEC का HTI? युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के बढ़ेंगे मौके
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhandlatest newsranchi

रांची एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब: 2027 तक 20 हजार मीट्रिक टन कार्गो हैंडलिंग का लक्ष्य

By Team Abua
August 1, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

रांची एयरपोर्ट पर एयर इंडिया SATS कार्गो क्षमता बढ़ाएगी। आधुनिक वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज और सुरक्षित कार्गो सेवाओं के साथ झारखंड के उद्योगों, किसानों और निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची जल्द ही पूर्वी भारत के एक प्रमुख एयर कार्गो हब के रूप में उभरने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाने जा रही है। एयर इंडिया SATS (AISATS) ने रांची एयरपोर्ट पर कार्गो हैंडलिंग क्षमता बढ़ाने की योजना तैयार की है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2027 तक प्रतिवर्ष 20,000 मीट्रिक टन कार्गो हैंडलिंग का है।

वर्तमान में रांची एयरपोर्ट की वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता 18,250 मीट्रिक टन है। कंपनी के अनुसार इस वर्ष अब तक 7,992 मीट्रिक टन कार्गो की हैंडलिंग की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2024 में रांची एयरपोर्ट से औसतन 850 मीट्रिक टन प्रति माह कार्गो का संचालन होता था, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 900 मीट्रिक टन प्रति माह तक पहुंच गया।

कंपनी का कहना है कि रांची तेजी से औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग उत्पाद, मोबाइल, दवाइयां, कृषि उत्पाद, वस्त्र और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। बेहतर एयर कार्गो सुविधाओं से स्थानीय उद्योगों और व्यापारियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेज और आसान पहुंच मिलेगी। AISATS के चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर सलीम चौधरी ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, कार्गो एजेंट, फ्रेट फॉरवर्डर्स, ट्रेड एसोसिएशन और मैन्युफैक्चरर्स के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। इससे व्यापार को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और झारखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (कॉमर्शियल एंड बिजनेस) शैलेश कुमार ने बताया कि रांची से पहले से ही देश के कई राज्यों में फ्रेंच बीन्स, मटर, टमाटर सहित ताजी सब्जियां भेजी जाती हैं। वहीं फिलहाल धनिया पत्ता की आपूर्ति बेंगलुरु से होती है। किसानों को जागरूक कर भविष्य में स्थानीय कृषि उत्पादों की एयर कार्गो के माध्यम से बड़े बाजारों तक पहुंच बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। रांची एयरपोर्ट के एयर कार्गो टर्मिनल में आधुनिक वेयरहाउसिंग, एक्स-रे स्क्रीनिंग, तापमान नियंत्रित भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) और सुरक्षित कार्गो प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कंपनी का मानना है कि इन अत्याधुनिक व्यवस्थाओं के जरिए रांची आने वाले वर्षों में पूर्वी भारत के प्रमुख लॉजिस्टिक्स और एयर कार्गो केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा।

    Tags:

    #jharkhand news#jharkhandnewsindiaJHARKHANDjharkhandnewslatestnewspolitics
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2030-31 तक जारी, गहरे समुद्र में तेल-गैस खोज मिशन को भी मंजूरी

    Next

    जेपीएससी पीटी परीक्षा पर संकट गहराया: सीआईडी जांच में नए सबूत, परीक्षा रद्द होने की बढ़ी आशंका

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड में 62 कोयला खदानें बंद, 2,547 हेक्टेयर वन भूमि फंसी; धनबाद में सबसे ज्यादा 51 खदानें
        by Team Abua
        September 15, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में 62 कोयला खदानें बंद, 2,547 हेक्टेयर वन भूमि फंसी; धनबाद में सबसे ज्यादा 51 खदानें
      • कुजू-रांची रोड Y-कनेक्शन बाईपास का 75% काम पूरा, जमीन अधिग्रहण ने रोकी रफ्तार
      • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
      • रांची में फिर शुरू होगा HEC का HTI? युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के बढ़ेंगे मौके
      • रांची में नगर निगम की करीब 27 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, अब बनेंगे वेंडिंग जोन, पार्क और लाइब्रेरी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP