सत्यापन में बड़ा खुलासा: 1.18 लाख फर्जी राशन कार्डधारियों का मंईयां सम्मान योजना से नाम हटा

0
79
Share This Post

राज्य सरकार के सत्यापन अभियान में फर्जी लाभुकों पर कार्रवाई तेज। योजना के लाभार्थियों की संख्या 51 लाख से घटकर करीब 49 लाख रह गई, जबकि नए आवेदन जल्द शुरू होंगे।

रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों के सत्यापन अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। राज्य सरकार ने जांच के बाद 1 लाख 18 हजार फर्जी राशन कार्डधारियों को योजना से बाहर कर दिया है। इसके बाद योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब 51 लाख से घटकर लगभग 49 लाख रह गई है।

सत्यापन के दौरान करीब 50 हजार लाभुकों के पास अपने नाम से राशन कार्ड नहीं मिले, जबकि 3 लाख 19 हजार राशन कार्ड अब भी जांच के दायरे में हैं। इसके अलावा 63 हजार ऐसी महिलाओं के नाम भी हटाए गए हैं, जिनकी वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई।

सरकार ने बताया कि योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये और तीन महीने में 7,500 रुपये की राशि भेजी जाती है। सत्यापन के दौरान कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें आवेदन के बाद लाभुक दूसरे स्थान पर चले गए या उनका सत्यापन पूरा नहीं हो सका।

योजना के नियमों के अनुसार 50 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद महिलाओं का लाभ स्वतः बंद हो जाता है। राज्यभर में बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी सामने आए हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जल्द ही नए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल सत्यापन के बाद बची करीब 3.19 लाख लंबित आवेदनों की जांच पूरी की जा रही है, जिसके बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here