नई दिल्ली: NEET-UG 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की OMR आंसर शीट, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी OMR शीट और उत्तर देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो 15 जुलाई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। NTA के अनुसार, 21 जून को दोबारा आयोजित NEET-UG परीक्षा के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹200 प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने उत्तरों का मिलान कर आवश्यक होने पर आपत्ति दर्ज करें। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि NEET-UG देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में करीब 1.08 लाख MBBS सीटों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है।
NEET-UG 2026 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए अबुआ न्यूज़ झारखंड के साथ।

