रांची: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा की OMR उत्तर शीट और प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं।

एनटीए के अनुसार, यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, तो वे 15 जुलाई तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹200 प्रति प्रश्न का शुल्क निर्धारित किया गया है। एनटीए आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की समिति से कराएगा। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो अंतिम उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 21 जून को आयोजित NEET-UG परीक्षा देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में करीब 1.08 लाख MBBS सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, वे जल्द से जल्द अपनी OMR शीट और आंसर-की का मिलान करें तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

