Gundijoda Village: पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया जांच अभियान, 2 पॉजिटिव मिले, CINI ने घर-घर पहुंचकर किया इलाज

0
127
Share This Post

West Singhbhum News: Gundijoda Villageपश्चिमी सिंहभूम के गुंडीजोड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग और CINI फाउंडेशन ने घर-घर मलेरिया जांच अभियान चलाया। दो ग्रामीण मलेरिया पॉजिटिव मिले, जिनका तुरंत इलाज शुरू किया गया। साथ ही लोगों को मच्छरदानी के उपयोग, साफ-सफाई और समय पर जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुंडीजोड़ा गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और CINI फाउंडेशन की ओर से मलेरिया नियंत्रण को लेकर विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। हेल्थ सब सेंटर (HSC) कुटिंगता की टीम ने गांव के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की और मलेरिया की स्क्रीनिंग की। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारी की समय रहते पहचान कर उसके फैलाव पर रोक लगाना था.

जांच में मिले दो मलेरिया संक्रमित, तुरंत शुरू किया गया इलाज

स्वास्थ्य जांच के दौरान दो ग्रामीण मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलते ही दोनों मरीजों को आवश्यक एंटी-मलेरिया दवाएं उपलब्ध कराई गईं। एएनएम रंजना कुमारी और एमपीडब्ल्यू राजू गोपे ने सहिया दीदियों को निर्देश दिया कि मरीजों की नियमित निगरानी करें और दवा का पूरा कोर्स सुनिश्चित कराएं, ताकि संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

ग्रामीणों को बताए मलेरिया से बचाव के आसान उपाय

अभियान के दौरान CINI फाउंडेशन के अभिषेक कुमार और स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि तेज बुखार, ठंड लगना और शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। साथ ही जलजमाव खत्म करने, आसपास सफाई बनाए रखने और नियमित रूप से मच्छरदानी के इस्तेमाल की सलाह दी गई.

स्वास्थ्यकर्मियों और सहिया दीदियों ने निभाई अहम भूमिका

अभियान को सफल बनाने में एएनएम रंजना कुमारी, एमपीडब्ल्यू राजू गोपे, कैरा लगुरी, विष्णु सरदार, दीपक बेहरा समेत स्थानीय सहिया और सहिया साथी दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर बीमारी की पहचान और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं।

Bonuskong Casino: Attraktive Gewinne के लिए बेस्ट बोनस और गेम्स, 2026 में ऑनलाइन कैसीनो में जीत की नई रणनीति

Bonuskong Casino: Lastuce ultime (अल्टीमेट रणनीति) से बड़ी जीत पाएं, बोनस का सही इस्तेमाल करें, 2026 में अपने मौके बढ़ाएं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here