बालू तस्करों ने किया हमला, बाल बाल बचे सीओ

0
25
balu taskar
Share This Post

धनबाद जिला के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने सीओ पर वसूली का आरोप लगाया. शुक्रवार देर रात अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ने गये गोविंदपुर सीओ रामजी वर्मा पर अवैध बालू तस्करों, वाहन चालकों व मालिक ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में सीओ बाल-बाल बच गये. अपने चालक के तिलैया स्थित ससुराल में छुपकर उन्होंने जान बचायी. तस्करों ने सीओ के बॉडीगार्ड से भी मारपीट की.घटना में सीओ का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here