रांची में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार: 23.67% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

0
91
Share This Post

19.77 लाख से अधिक मतदाताओं को मिले एन्यूमरेशन फॉर्म, 6.33 लाख फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची जिले में मतदाता सत्यापन और मैपिंग का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक जिले के 26,74,681 मतदाताओं में से 19,77,617 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 6,33,075 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले में 23.67 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

रविवार को भी जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ (Booth Level Officer) द्वारा घर-घर जाकर और बूथों पर मैपिंग एवं फॉर्म संग्रह का कार्य जारी रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल मैपिंग नहीं हो सकी। ऐसे मतदाताओं ने आवश्यक फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर दिए हैं, जिनकी आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ और सुपरवाइजरों को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here