SIR अभियान के पहले दिन हंगामा, गिरिडीह में BLO से मारपीट

0
100
Share This Post

गिरिडीह में एसआईआर 2026 अभियान के पहले दिन मतदाता सत्यापन के दौरान एक महिला बीएलओ के साथ कथित मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। घटना के बाद महिला बीएलओ ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

BLO Assault in Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के पहले ही दिन गिरिडीह में एक महिला बीएलओ के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। मतदाता सत्यापन के दौरान हुई इस घटना के विरोध में शुक्रवार को कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

मतदाता सत्यापन में बवाल, बीएलओ के साथ मारपीट

पीड़ित बीएलओ रूबी प्रवीण ने अपने आवेदन में बताया कि गुरुवार को वह एसआईआर कार्य के तहत हुट्टी बाजार स्थित कुंजड़ा मुहल्ला में मतदाता सत्यापन के लिए गई थीं. आरोप है कि मस्जिद गली में रहने वाले मोहम्मद फैयाज और उसके बेटे ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. विरोध करने और समझाने का प्रयास करने पर दोनों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट की. वृद्ध बीएलओ ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना अन्य बीएलओ को दी.

महिला बीएलओ ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

घटना के विरोध में शुक्रवार को महिला बीएलओ एकजुट होकर नगर थाना पहुंचीं और बाप-बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने एसआईआर कार्य के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here