जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत

0
25
accident
Share This Post

झारखण्ड के जामताड़ा में भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना हुई. कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार पर सवार सभी लोग गोड्डा जिले के देवडाढ़ के रहने वाले हैं। मृतकों में गणेश भद्र, विश्वजीत पाल व मनोज यादव शामिल हैं। वहीं कादिर और कृष्णा गोस्वामी व परेश महतो घायल हैं। घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here