IBPS PO Recruitment 2026: सरकारी बैंकों में 6,715 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

0
84
Share This Post

सरकारी बैंक में करियर का मौका, IBPS PO/MT के हजारों पदों पर वैकेंसी

रांची: सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6,715 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती CRP PO/MT-XVI परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

किन बैंकों में कितनी वैकेंसी?

IBPS द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सबसे अधिक 1,900 पद बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। इसके अलावा केनरा बैंक में 1,500, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1,100, इंडियन ओवरसीज बैंक में 550, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 500-500, पंजाब नेशनल बैंक में 504 और पंजाब एंड सिंध बैंक में 161 पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्या है योग्यता?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) होगी, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (Main Exam) में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के साथ एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

सरकारी बैंक में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here