EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 15 जुलाई तक खातों में जमा होगा 8.25% ब्याज

0
165
Share This Post

34 करोड़ से अधिक खातों में पहुंचेगा EPF का ब्याज, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

ई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज कर्मचारियों के पीएफ खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राशि 15 जुलाई तक खातों में क्रेडिट होने की संभावना है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 15 जुलाई तक सदस्य अपने पीएफ खाते या पासबुक में ब्याज जमा होने की जानकारी देख सकेंगे। सरकार इस बार करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज सीधे 34 करोड़ से अधिक खाताधारकों के खातों में ट्रांसफर करेगी। सरकार ने EPFO की सेवाओं को और आधुनिक बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने ‘Centralized IT System 2.01’ लागू किया है, जिससे पीएफ और पेंशन से जुड़ी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक आसान, तेज और पारदर्शी हो जाएंगी।

नई व्यवस्था के तहत अब EPFO का डेटा एक केंद्रीकृत सिस्टम में उपलब्ध होगा। इससे सदस्यों को किसी विशेष क्षेत्रीय कार्यालय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे देश के किसी भी अधिकृत EPFO कार्यालय से अपनी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस फैसले से करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों और पेंशनधारकों को न केवल समय पर ब्याज मिलेगा, बल्कि पीएफ से जुड़ी सेवाएं भी पहले से अधिक सुविधाजनक और डिजिटल हो जाएंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here