मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा, 12-15% तक टैरिफ बढ़ाने की तैयारी

0
95
Share This Post

Airtel, Jio और Vi यूजर्स पर बढ़ सकता है खर्च, 15% तक बढ़ सकते हैं प्लान

देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को आने वाले महीनों में महंगे रिचार्ज का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल टैरिफ में 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां ARPU (Average Revenue Per User) यानी प्रति ग्राहक औसत आय बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। इसी रणनीति के तहत रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।गौरतलब है कि जुलाई 2024 में भी Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे किए थे। उस समय कई प्लान की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई थी। अब लगभग दो साल बाद फिर से टैरिफ बढ़ाने की चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो देशभर के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं को हर महीने रिचार्ज के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ सकता है।हालांकि, फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों की ओर से संभावित टैरिफ बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यूजर्स को अंतिम फैसले के लिए कंपनियों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here