जगन्नाथपुर मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर, सजने लगीं दुकानें और झूले

0
100
Share This Post

16 जुलाई से सजेगा जगन्नाथपुर मेला, तैयारियां तेज, रथ निर्माण अंतिम चरण में

रांची: राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला परिसर में झूले, मनोरंजन के साधन और विभिन्न प्रकार की दुकानों को लगाने का काम शुरू हो गया है। इस वर्ष भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

आकर्षक झूलों से सजेगा मेला

इस बार मेले में टावर झूला, ब्रेक डांस, टोरा-टोरा समेत कई रोमांचक झूले लोगों के मनोरंजन का केंद्र होंगे। बच्चों के लिए जंपिंग पैड और अन्य मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। साथ ही खान-पान, हस्तकरघा उत्पाद, कृषि उपकरण, मछली पकड़ने के जाल, मीना बाजार और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कई दुकानें भी सजेंगी।

16 जुलाई से शुरू होगा मेला

जगन्नाथपुर मेला 16 जुलाई से शुरू होगा। हालांकि परंपरा के अनुसार इसकी रौनक 15 जुलाई से ही देखने को मिलेगी। मेला मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और दूसरी ओर योगदा सत्संग महाविद्यालय रोड सहित आसपास के क्षेत्रों तक फैलेगा।

15 जुलाई तक तैयार होगा भगवान जगन्नाथ का रथ

रथ यात्रा को लेकर भगवान जगन्नाथ के रथ का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ओडिशा के कारीगरों के साथ स्थानीय शिल्पकार भी रथ निर्माण में जुटे हैं। मेला समिति ने 15 जुलाई तक रथ निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

खरीदारी और मनोरंजन का रहेगा खास आकर्षण

आयोजकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकांश दुकानें और झूले पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग धार्मिक आस्था के साथ-साथ खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लेने जगन्नाथपुर मेला पहुंचेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here