Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • #morning #ranchi #rain #cyclonearnab # #abuanewsjharkhand #jharkhand
    by abua news jharkhand
    October 30, 2026
  • Jharkhand Chief Secretary Avinash Kumar Inaugurates JESOWA Diwali Mela 2026 in Ranchi.JESOWA Diwali Mela 2026
    मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Indian Railways Station Master Recruitment 2026 for 1265 Posts.Railway Station Master Recruitment 2026
    भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती!
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore during the IRIS system agreement signing ceremony.IRIS System in Jharkhand
    झारखंड में राजस्व संग्रहण को मिलेगी नई ताकत, छह माह में विकसित होगी IRIS प्रणाली
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan
INDIAJharkhandpolitics

PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan झारखंड में 25 हजार आदिवासी घरों में पहली बार पहुंचेगी बिजली 193 करोड़ की योजना

By Team Abua
June 13, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

आजादी के 78 साल बाद भी झारखंड में अभी ऐसे हजारों घर हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है। अब पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan के तहत सरकार ने ऐसे करीब 28 हजार आदिवासी और दलित घरों में बिजली पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। ऊर्जा विभाग ने इसके लिए 193 करोड़ रुपए का दो प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर ऊर्जा मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2024 में पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan को मंजूरी दी थी। बाद में इसे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान नाम दिया गया। इसके तहत आदिवासी बहुल गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी योजना के तहत 25,393 आदिवासियों के घरों में बिजली पहुंचाने की योजना है। वहीं 1782 दलित परिवारों के घरों में भी बिजली पहुंचाई जाएगी।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई राज्यवार सूची के अनुसार पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan के तहत झारखंड के 24 जिलों के 7139 गांवों का सर्वे कराया गया था। राज्य बिजली वितरण निगम द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर 19 जिलों के 25,393 घरों में बिजली पहुंचाने का फैसला हुआ। इसका डीपीआर भी तैयार हो गया है। इस योजना पर करीब 184.52 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें राज्य सरकार 115 करोड़ और केंद्र सरकार 70 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan से पहले भी केंद्र और राज्य सरकार ने ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए कई योजनाएं चलाई थीं। इनमें सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, सोलर मिनी ग्रिड और ऑफ ग्रिड योजनाएं प्रमुख हैं। सरकार ने इन योजनाओं के तहत अधिकतर गांवों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया लेकिन दूरदराज की बस्तियां और कई टोले अभी भी बिजली से वंचित हैं।

पठारी क्षेत्र होने के कारण झारखंड में कई दुर्गम इलाके हैं जहां सीधे बिजली नहीं पहुंचाई जा सकती। जंगलों और पहाड़ी इलाके में बसे छोटे गांवों तक ट्रांसमिशन लाइन पहुंचाना तकनीकी और आर्थिक रूप से कठिन माना जाता है। पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan के तहत इस कठिनाई को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी, वन क्षेत्र और नक्सल प्रभावित इलाकों में यह समस्या अभी भी बनी हुई है।

सरकार ने दलित परिवारों के घर बिजली पहुंचाने के लिए भी योजना बनाई है। पिछले दिनों 17 जिलों के 6770 घरों का सर्वे कराया गया था। पता चला कि 10 जिलों के 1782 दलित परिवारों के घर में बिजली नहीं पहुंची है। इसके बाद ऊर्जा विभाग ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत आदर्श गांवों के टोलों में बिजली पहुंचाने के लिए 7.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति देने का प्रस्ताव तैयार किया। इस योजना में प्रति घर करीब 33,951 रुपए खर्च होंगे।

पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान PM Janjatiya Unnat Gram Abhiyan के तहत ऊर्जा विभाग ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। प्रस्तावित योजना में राज्य सरकार 115 करोड़ रुपए जबकि केंद्र सरकार 70 करोड़ रुपए खर्च करेगी। कुल मिलाकर 184.52 करोड़ रुपए की इस परियोजना से राज्य के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले आदिवासी और दलित परिवारों को पहली बार बिजली की सुविधा मिल सकेगी।

External DoFollow Link
Ministry of Tribal Affairs Official Website
https://tribal.nic.in

External DoFollow Link
Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited
https://www.jbvnl.co.in

RIMS Land Scam एसीबी ने जेई और टीपी पर शुरू की जांच होल्डिंग नंबर पास करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

Aman Kumar ने वायरल वीडियो मामले में की कार्रवाई एक हवलदार निलंबित दो पर विभागीय कार्रवाई

    Tags:

    indiaJHARKHANDpolitics
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    RIMS Land Scam
    Previous

    RIMS Land Scam एसीबी ने जेई और टीपी पर शुरू की जांच होल्डिंग नंबर पास करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

    Next

    Treasury Director पद खाली होने से एसएनए स्पर्श का काम ठप केंद्रीय योजनाओं के भुगतान अटके 2026

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • #morning #ranchi #rain #cyclonearnab # #abuanewsjharkhand #jharkhand
        by abua news jharkhand
        October 30, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • #morning #ranchi #rain #cyclonearnab # #abuanewsjharkhand #jharkhand
      • मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने किया जेसोवा दीपावली मेले का उद्घाटन, विशेष बच्चों को भी मिली सहायता
      • भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती!
      • झारखंड में राजस्व संग्रहण को मिलेगी नई ताकत, छह माह में विकसित होगी IRIS प्रणाली
      • पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संवेदकों और अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री योगेंद्र प्रसाद

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP