Friday, March 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राहुल गांधी ने एलन मस्क को दी बधाई लेकिन अपने अंदाज में

Share This Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उम्मीद की जानी चाहिए कि अब टि्वटर हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया भर के सेलेब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मस्क को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि उम्मीद की जानी चाहिए कि अब टि्वटर हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
हेट स्पीच के खिलाफ हो काम
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, बधाई हो एलन मस्क। उम्मीद करता हूं अब टि्वटर हेट स्पीच के खिलाफ काम करेगा। साथ ही सख्ती से फैक्ट चेक भी किया जाएगा। इसके आगे राहुल ने लिखा है कि उन्हें उम्मीद है कि अब भारत में सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज को टि्वटर पर दबाया नहीं जाएगा। इस ट्वीट के साथ ही राहुल गांधी ने ग्राफ शेयर किया है। राहुल गांधी ने जो ग्राफ शेयर किया है, उसके ऊपर लिखा है-राहुल गांधी अकाउंट मैनिपुलेशन। इसमें जनवरी 2021 से लेकर सितंबर 2022 तक का आंकड़ा शेयर किया गया

Popular Articles