Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झारखंड में अगले तीन दिनों के भीतर होगी मानसून की वापसी, राज्य में झमाझम बारिश के आसार

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि मानसून वापसी का 15 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान रहा, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ने हालात बदल दिए है।  बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ने वर्षा के आसार को बढ़ा दिया है। कुछ दिनों तक झारखंड के सभी हिस्सों में वर्षा के संकेत हैं। बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। धनबाद के पपुंकी में सबसे ज्यादा 22.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान चाईबासा सबसे गर्म स्थान रहा। जहां उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयावहीं, गुमला सबसे ठंडी जगह रही। यहां का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है।

 पूर्वानुमान की मानें तो राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक तापमान में किसी प्रकार के बदलाव के संकेत नहीं हैं। 17 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। तीन से चार दिनों के अंदर मानसून के वापसी की संभावना है। बताया कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा जिला से मानसून की वापसी हो चुकी है। अगले तीन दिनों के भीतर झारखंड के बाकी हिस्से से भी मानसून की वापसी हो सकती है। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles