Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

hemant soren
Jharkhand

झारखण्ड की सरकार को मिला एडीबी का साथ, सरकार एडीबी के सहयोग से 5280 करोड़ रुपये शहरों के विकास पर करेगी खर्च

By abua news jharkhand
October 21, 2022 2 Min Read
0
Share This Post

झारखण्ड को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की सौगात मिली है। हेमंत सरकार के लिए काफी रहत की बात है, सरकार को राज्य की उनत्ति के लिए फण्ड की आवश्यकता थी ,सरकार के इस परेशानी को एडीबी ने हल कर दिया है. एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे और सूडा निदेशक अमित कुमार से मुलाकात कर परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी है. एडीबी के साथ स्ट्रेटजिक पार्टनर बनने के लिए देश के पांच राज्यों में झारखंड भी शामिल हो गया है। फिलीपींस से आयी एडीबी की मिशन टीम ने हाल ही में झारखंड का दौरा किया। देश के चयनित पांच राज्यों में झारखंड को भी एडीबी का स्ट्रेटजिक पार्टनर बनाया है। इसके तहत शहरी जलापूर्ति, सिवेज-ड्रेनेज, सेप्टेज, संस्थागत विकास, क्षमता संवर्द्धन और आधारभूत संरचना के विकास पर सभी शहरों में बेहतर काम करने का निर्णय लिया गया है।झारखंड में शहरों के विकास और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगभग 5280 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसपर अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद एडीबी ने इसमें लगभग 1280 करोड़ खर्च करने के लिए करार किया है। शेष 4000 करोड़ की योजनाओं के क्रियान्वयन पर काम चल रहा है। इसमें 2800 करोड़ एडीबी खर्च करेगी और 1200 करोड़ रुपये राज्य सरकार का अंशदान होगा। फिलहाल राज्य में 1280 करोड़ की परियोजनाएं एडीबी और राज्य के सहयोग से चल रही है। एडीबी के साथ विचार विमर्श में जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी रमेश कुमार, परियोजना निदेशक प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक वित्त अमित चक्रवर्ती और उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र शामिल हुए।

    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    cabinet meeting
    Previous

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम 4 बजे होगी बैठक

    supreme court
    Next

    सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
      • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
      • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
      • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP