Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर के पहले फ्लाईओवर के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, मिट्टी परीक्षण का काम शुरू

Share This Post

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया,मानगो में ट्रैफिक के बोझ को कम करने के लिए मानगो से साकची के बीच फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। फ्लाई ओवर बनने से मानगो की जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी। मिट्टी परीक्षण का काम शुरू हुआ है। इससे जमशेदपुर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने का किया गया वायदा पूरा होगा। जमशेदपुर का यह पहला फ्लाई ओवर होगा, जो मानगो राजस्थान भवन से शुरू होकर सुवर्णरेखा नदी के ऊपर से मेरीन ड्राइव गोलचक्कर तक बनेगा। मानगो पुल पर हमेशा लगनेवाले जाम को देखते हुए इसका निर्माण किया जा रहा है। इसे बनाने पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पथ निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी जांच कराए जाने के बाद फ्लाई ओवर बनाने का काम शुरू होगा। मिट्टी जांच से यह पता चलेगा कि फ्लाई ओवर का पीलर कहां बनाया जा सकता है। इससे पहले फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया था। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग को दिया। जुलाई में विभाग के उच्च अधिकारियों की टीम ने जायजा लिया था। पथ निर्माण विभाग व टाटा स्टील की टीम ने सर्वे किया था। उस वक्त मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था कि फ्लाई ओवर डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 3 महीने गुजरने के बाद भी पुल की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। इसके बाद डीपीआर बनेगा। तब जाकर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

Popular Articles