झारखण्ड के आकांक्षी जिलों की लिस्ट में सिमडेगा टॉप पर, देखें बाकी जिलों की स्तिथि

0
30
simdega
Share This Post

झारखण्ड के आकांक्षी जिलों की लिस्ट में सिमडेगा टॉप पर :

नीति आयोग के अधिकारियों और राज्‍य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के क्रम में जिलों  के आंकड़े सामने आए। झारखंड के 24 जिलों में से 19 जिले आकांक्षी जिलों में शामिल हैं और यहां विभिन्न मानकों पर औसत स्थिति खराब रही है। इसके बाद आकांक्षी जिलों के लिए अलग से योजना शुरू होने के बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन करनेवाले जिलों में सिमडेगा, रांची और लातेहार शामिल हैं । योजना की शुरुआत के बाद से वर्तमान समय तक सिमडेगा ने 43 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है जबकि रांची 40 प्रतिशत और लातेहार 32.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। विभिन्न मानकों पर जिलों के ओवरआल प्रदर्शन को देखें तो सिमडेगा ने ओवरआल 43 प्रतिशत विकास का आंकड़ा दर्ज कर लिया है। 40.4 प्रतिशत इंप्रूवमेंट के साथ रांची दूसरे नंबर पर है और 32.3 प्रतिशत के साथ लातेहार तीसरे नंबर पर। स्वास्थ्य एवं पोषाहार के क्षेत्र में रांची का प्रदर्शन अन्य तमाम जिलों से बेहतर रहा है। रांची का आंकड़ा पिछली बार के आंकड़े (52 प्रतिशित) से बढ़कर 98 प्रतिशत हो गया है। आंकड़े में सिमडेगा भी 43 प्रितशत से बढ़कर 89 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य एवं पोषाहार के मोर्चे पर लोहरदगा का तीहरा स्थान है और इस जिले को आंकड़ा पिछली बार की तुलना में 43 प्रतिशत बढ़कर 94 प्रतिशत तक पहुंचा है। शिक्षा के क्षेत्र में सिमडेगा के आंकड़े सबसे बेहतर हैं।

झारखण्ड के आकांक्षी जिलों की लिस्ट में सिमडेगा टॉप पर :

HOME YOUTUBE

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here