बेटी की शादी में शैलेश लोढ़ा का डांस वायरल, फैंस ने पूछा- जेठालाल को क्यों नहीं बुलाया?

0
68
Share This Post

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी हो गई है, जिसके वीडियोज छाए हुए हैं। फैंस एक्साइटेड हो गए, पर उन्हें यह देखकर हैरानी भी हुई कि शादी में शैलेश ने जेठालाल या शो के किसी भी कलाकार को नहीं बुलाया।

मुंबई: टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा शादी के बंधन में बंध गई हैं। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।

स्वरा की शादी मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में संपन्न हुई। शादी के बाद अब इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबे नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंच पर गाना गाया, डांस किया और मेहमानों के साथ इस यादगार पल का भरपूर आनंद लिया।शादी समारोह में मशहूर सिंगर्स कैफी और हमजा शबरी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। दोनों कलाकारों ने इस समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसके बाद ये क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे।

फैंस ने पूछा- जेठालाल कहां हैं?

एक फैन ने लिखा, ‘जेठालाल कहां है?’ एक और ने लिखा, ‘दोस्ती का गाना, पर जेठालाल गायब है।’ एक फैन बोला, ‘दिलीप जोशी को भी यहीं होना चाहिए था।’ वैसे बता दें कि सिर्फ जेठालाल यानी दिलीप जोशी ही नहीं, बल्कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का कोई भी कलाकार शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में नजर नहीं आया।


शैलेश लोढ़ा ने बताया था क्यों छोड़ा था ‘तारक मेहता’

शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ दिया था। वह 14 साल तक इस शो का हिस्सा रहे। बाद में उनकी जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ने ली। शैलेश लोढ़ा ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में ‘तारक मेहता’ छोड़ने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। साथ ही जब पता चला कि वह दूसरे शो का हिस्सा बन रहे हैं, तो उनकी बेइज्जती की थी। शैलेश ने बताया था कि सब टीवी के एक स्टैंड अप शो ‘गुड नाइट इंडिया’ का हिस्सा बनने पर असित मोदी ने उन्हें फोन किया और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया था। यह उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

कौन हैं शैलेश लोढ़ा की पत्नी? क्या करती हैं उनकी बेटी स्वरा?

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की बात करें, तो वह एक्टिंग और शोबिज की दुनिया से दूर हैं। वह लाइमलाइट में भी नहीं रहतीं। हालांकि, वह पेशे से एक लेखिका हैं। स्वरा ने मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर 54 Reasons Why Parents Suck! नाम की किताब भी लिखी।

एक फैन ने लिखा, ‘जेठालाल कहां है?’ एक और ने लिखा, ‘दोस्ती का गाना, पर जेठालाल गायब है।’ एक फैन बोला, ‘दिलीप जोशी को भी यहीं होना चाहिए था।’ वैसे बता दें कि सिर्फ जेठालाल यानी दिलीप जोशी ही नहीं, बल्कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का कोई भी कलाकार शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में नजर नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here