
Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च, ₹18,499 में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा; 6 साल तक मिलेगा अपडेट
नए Galaxy A08 में 90Hz डिस्प्ले, Helio G99+ प्रोसेसर और 25W फास्ट चार्जिंग, 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज

नई दिल्ली। Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन को ₹18,499 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ कंपनी इसे बजट सेगमेंट में लेकर आई है।
Galaxy A08 में 6000mAh की बैटरी, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर मिलता है।
सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च हुआ फोन
Samsung Galaxy A08 को फिलहाल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन Dark Blue, Green और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
इसे Samsung Exclusive Stores के अलावा पार्टनर रिटेल स्टोर्स, Samsung की वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दे रही है। वहीं, NBFC पार्टनर्स के जरिए यह सुविधा 9 महीने तक उपलब्ध हो सकती है।
6 साल तक मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट
फोन की सबसे खास बातों में इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट शामिल है। Galaxy A08 Android 16 आधारित One UI 9 पर चलता है। Samsung के मुताबिक, फोन को 6 जेनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
6.7 इंच का 90Hz डिस्प्ले
Galaxy A08 में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूद महसूस हो सकती है।
डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 5 की सुरक्षा भी दी गई है। इसके अलावा फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है।
Helio G99+ प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Samsung ने फोन में MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
अगर स्टोरेज कम पड़ती है, तो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
50MP का मेन कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है।
6000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग
Samsung Galaxy A08 में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
AI फीचर्स भी मिलेंगे
फोन में Samsung Knox सिक्योरिटी के साथ कुछ AI फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity शामिल हैं। यूजर्स Gemini और Perplexity को वॉयस कमांड के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर भी AI असिस्टेंट तक पहुंच बनाई जा सकती है।




