मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा एक बार फिर अपने क्लासिक और रॉयल अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर रेखा की एक खास तस्वीर साझा करते हुए उनकी स्टाइल और गरिमा की जमकर तारीफ की।


मनीष मल्होत्रा के मुताबिक, रेखा ने सिल्वर और गोल्ड टोन वाली टिशू हैंडलूम साड़ी पहनी, जो उन्हें बेहद शाही और एथेरियल लुक दे रही थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड बॉर्डर वाली स्लीव्स वाला स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज़ कैरी किया, जिसने पूरे आउटफिट को और भी रिच और क्लासिक बना दिया।
लुक को और खास बनाया मनीष मल्होत्रा की सिग्नेचर पोटली बैग (#MMPotli) और रेखा की अदाओं ने, जिसने इस पूरे स्टाइल को टाइमलेस और आइकॉनिक बना दिया।


रेखा का यह अंदाज़ एक बार फिर साबित करता है कि भारतीय साड़ी और क्लासिक एलीगेंस का सबसे खूबसूरत चेहरा आज भी रेखा ही हैं।



