हरमू, रातू रोड और ओरमांझी सब डिवीजन में मेंटेनेंस व यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम; घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित इलाके

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग सब डिवीजन में मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाना है। इसके कारण हरमू, रातू रोड और ओरमांझी क्षेत्र के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।
ओरमांझी में दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद
ओरमांझी सब डिवीजन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बूटी फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।
इस दौरान बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार और बच्चा जेल यानी प्रोबेशन होम इलाके प्रभावित रहेंगे।
हरमू में साढ़े चार घंटे बिजली कटौती
हरमू सब डिवीजन में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। चेतन टोली फीडर और 33 केवी हरमू-पुंदाग लाइन में पेड़ों की छंटाई का काम होगा।
इसका असर शिवदयाल नगर, चेतन टोली और बुद्ध विहार इलाके में देखने को मिलेगा।
रातू रोड में शाम 4 बजे तक बिजली गुल
रातू रोड सब डिवीजन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां सुखदेव नगर काली मंदिर, सेंट्रल बैंक गली, जगदीश नगर और लालगुटुवा इलाके में बिजली बंद रहेगी।
बिजली विभाग के इस शटडाउन के कारण प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आज अपने जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है।

