Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Helicopter crash in Chamoli Uttarakhand while flying from Badrinath to Dehradun, rescue teams launch search operation.Chamoli Helicopter Crash
    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार; खराब मौसम बना वजह!
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Jharkhand government approves ₹7.66 crore pension fund for Jharkhand statehood movement activists and their families.Jharkhand Andolankari Pension
    झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पेंशन और सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये मंजूर
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Jharkhand CHO Recruitment 2026 for 1038 Community Health Officer vacancies under JRHMS with ₹25000 monthly honorarium.Jharkhand CHO Recruitment 2026
    झारखंड में CHO के 1038 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Ranchi hospitals directed to display treatment rate charts, registration certificates and doctors' qualifications.Ranchi Hospital Rate List
    अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज की दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य, सात दिनों की मिली मोहलत
    by Team Abua
    October 30, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

palamu hemant soren
Editor's POV

23,483.5 लाख रुपये की 57 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास।

By abua news jharkhand
November 4, 2022 4 Min Read
0
Share This Post

पुलिस लाइन स्टेडियम, मेदिनीनगर, पलामू। 04 नवम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेदिनीनगर में “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में 23,483.5 लाख रुपये की 57 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास।

◆सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता वाले नए भवन की मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

◆ मुख्यमंत्री ने 1436 सखी मंडल को 1619 लाख रुपये का सौंपा चेक

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़कर बना रहे सशक्त और स्वावलंबी

◆ सुदूर इलाकों में रहने वालों और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के चेहरे पर ला रहे मुस्कान

◆आपके घर तक सरकार की योजनाओं को लेकर पहुंच रहे पदाधिकारी

◆ राज्य के हर खेत में पूरे वर्ष पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई योजनाओं पर दिया जा रहा विशेष जोर

हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

===========================
पलामू। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि पदाधिकारी मोटरसाइकिल, साइकिल, ट्रैक्टर और पैदल चलकर भी सुदूरवर्ती प्रखंडों में पहुंच रहे हैं। वहां शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं से आपको आच्छादित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप अपने जनप्रतिनिधियों के घर जाइए और उन्हें बोलिए कि जहाँ शिविर लगा हो, वहाँ जाकर आपको योजना से जोड़ने का काम करें। वे आज मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्टेडियम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जनकल्याकारी योजनओं से अवगत कराने के साथ उन्हें लाभान्वित भी कराया गया।

आगे भी चलेगा “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम”

मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” के तहत पदाधिकारी सीधे आपके घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम ने लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम केवल 1 महीने ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी चलता रहेगा। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण और सीधी-साधी जनता को दलालों से छुटकारा मिलता है ,क्योंकि पदाधिकारी शिविरों में ही आपकी समस्याओं का निदान कर देते हैं। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में ऐसा माहौल नहीं देखा गया। जहां -जहां शिविर लग रहा, वहां मेला जैसा माहौल बना हुआ है। आप यदि किसी शिविर में अपनी समस्या से संबंधित आवेदन नहीं दे पाए, तो अगले दिन नजदीकी शिविर में जाकर अपनी समस्या समाधान हेतु आवेदन दे सकते हैं।

आने वाली पीढ़ी का संवार रहे भविष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 9 लाख बच्चियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत 1 लाख 50 हजार बच्चियों को जोड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए खाका तैयार कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्मार्ट स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। 15 नवम्बर से कुछ मॉडल स्कूलों को चालू कर दिया जाएगा, जिससे प्राईवेट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा वहाँ के बच्चों को निशुल्क मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न योजनाओं से लोगों को जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है। बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला, दिव्यांग जनों को पेंशन उपलब्ध करायी जा रही है। वहीं युवाओं को न्यूनतम दर पर लोन उपलब्ध करा कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

हर खेत तक पूरे वर्ष पानी पहुंचाना है लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता कृषि पर आश्रित है। खासकर पलामू में हमेशा सुखाड़ जैसे हालात बने रहते हैं और इस वर्ष 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में राज्य के हर एक खेत तक पूरे वर्ष सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध रहे।

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 23,483.5 लाख रुपये की लागत से 57 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया । जिसमें कुल 9,234.428 लाख रुपये की लागत से विभिन्न पथों का निर्माण, सरोवर निर्माण एवं मरम्मत, तेतराई निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र, चेक डैम, शवदाह गृह, चापाकल एवं शेड निर्माण, ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं भवन निर्माण जैसी 33 महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने कुल 14,249.072 लाख रुपये की लागत के 24 योजनाओं की आधारशिला रखी। जिसमें रानीताल जलाशय योजना के पुनरुद्वार एवं मुख्य नहरों की लाइनिंग का कार्य, व्यावसायिक इकाई का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल, पलामू अंतर्गत 100 बेड का भवन निर्माण, पर्यटकीय विकास कार्य, पुल निर्माण, सामुदायिक भवन, वार्ड विकास केंद्र का निर्माण, आवास, जलापूर्ति योजना, विभिन्न सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण, पार्क का सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक एवं नाली निर्माण जैसी कई जनकल्याणकारी योजना शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुल 25 लाभुकों के बीच कुल 1,688.940 लाख रुपये की राशि का वितरण किया। जिसमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की बच्चियों के बीच छात्रवृत्ति, पेंशन, रोजगार सृजन, सहायता राशि, कृषि यंत्र, भूमि पट्टा, डेयरी के लिए गाय जैसी लोगों को स्वावलंबी बनाने की योजनाएं शामिल हैं।

उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मंत्री संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास विभाग, श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, श्री सत्यानंद भोक्ता,मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, महापौर मेदिनीनगर श्रीमती अरुणा शंकर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, आयुक्त पलामू श्री जटा शंकर चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक पलामू श्री राजकुमार लकड़ा, पलामू जिले के उपायुक्त श्री आजनेयुलू दोड्डे और पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

    Tags:

    #jharkhand newsHemant soren
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    chennai refrigerator blast
    Previous

    चेन्नई में रेफ्रिजरेटर फटने से एक परिवार के 3 की मौत

    RAID
    Next

    झारखंड में बदला लेने की नीयत से हो रही है छापेमारी: माधव लाल सिंह

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Helicopter crash in Chamoli Uttarakhand while flying from Badrinath to Dehradun, rescue teams launch search operation.Chamoli Helicopter Crash
        बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार; खराब मौसम बना वजह!
        by Team Abua
        October 30, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार; खराब मौसम बना वजह!
      • झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पेंशन और सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये मंजूर
      • झारखंड में CHO के 1038 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय
      • अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज की दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य, सात दिनों की मिली मोहलत
      • डिजिटल ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बैंकों की लापरवाही पर ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा!

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP