Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Sonia Gandhi meets Lalu Prasad Yadav at his residence and enquires about his health.Sonia Gandhi Lalu Yadav meeting
    सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Indian Food Corporation FCI wheat auction with wheat grains stored in a government warehouse amid rising wheat prices in India.FCI Wheat Auction 2026
    गेहूं की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, FCI नीलामी में दोगुनी मात्रा में बेचेगा अनाज
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Simdega Police team successfully recovers a missing 18-year-old girl from Rajgangpur in Odisha's Sundargarh district.Simdega police recovered the missing girl
    सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती सकुशल बरामद
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Thousands of people gather at the historic Jeevan Jodi Kartik Mela in Batuka village of Patratu, Ramgarh, Jharkhand.Batuka Jeevan Jodi Kartik Mela
    बटुका गांव में सजा ऐतिहासिक जीवन जोड़ी कार्तिक मेला, परंपरा के बीच युवक-युवतियों ने चुना जीवनसाथी
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand

गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने उपराजधानी में फहराया तिरंगा, मंईयां सम्मान योजना की झांकी को मिला पहला पुरस्कार

By abua news jharkhand
January 27, 2025 4 Min Read
0
Share This Post

गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया, इसके साथ ही परेड का निरीक्षण किया.

दुमका: रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड की उप राजधानी दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी. मुख्य समारोह शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक बसंत सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल, आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी अंबर लकड़ा, जिला के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार समेत तमाम वरीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को देखने काफी संख्या स्थानीय जनता भी पहुंची थी. सीएम ने परेड निरीक्षण के दौरान जगह-जगह रुक कर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

परेड का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर परेड का निरीक्षण किया. इस परेड में 14 प्लाटून शामिल थे. जिसमें प्रमंडल से आए सभी छह जिलों के पुलिस बल, आईआरबी, झारखंड आर्म्ड पुलिस और एनसीसी के जवान मौजूद थे.

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस पर हम ऐसे राष्ट्र और राज्य के निर्माण का संकल्प लें, जिसकी परिकल्पना हमारे संविधान निर्माताओं ने की है. एक ऐसा राज्य जहां हर व्यक्ति का अधिकार सुरक्षित हो, सबको विकास का समान अधिकार प्राप्त हो और कमजोर से कमजोर व्यक्ति की भी आवाज सत्ता के उच्चतम स्तर तक पहुंच सके. उन्होंने कहा कि हम एक मजबूत राज्य का निर्माण करने में तभी सफल होंगे जब लोगों के बीच जाति, नस्ल और रंग का भेद भुलाकर सामाजिक भाईचारा को सर्वोच्च स्थान दिया जाए.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों के त्याग, बलिदान और समर्पण की गौरवगाथा हमारा पथ प्रदर्शन करती रहेगी. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर नेक नीयत, मजबूत इरादों और बुलंद हौंसलों के साथ हम सब मिलजुल कर प्रयास करें तो एक समृद्ध और खुशहाल झारखंड के निर्माण में जरूर सफल होंगे.

सीएम ने जनता का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में झारखंड में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं. यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा. क्योंकि झारखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी सत्ताधारी दल ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. वह भी प्रचंड बहुमत के साथ.

सीएम ने कहा कि झारखंड के प्रत्येक वर्ग और समुदाय विशेष कर हमारी माता-बहनों ने जो भरोसा विश्वास जताया है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं. हम जनता का अभिनंदन करते हैं और इस मंच से कहना चाहते हैं कि आपके भरोसे ने हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ा दी है. जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतारने के लिए हम दोगुने उत्साह के साथ काम कर रहे हैं.

सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों से अपने वादों को पूरा करते हुए हमने मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की. जिसमें महिलाओं को ढाई हजार रुपए दिए जा रहे हैं. अभी वर्तमान में 56 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि झारखंड के युवाओं को नौकरी देने के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. साथ ही उन्होंने कई अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया.

दर्जन भर विभागों की निकाली गई झांकियां

दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झंडोत्तोलन के बाद एक दर्जन विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गई. जिसमें मंईयां सम्मान योजना की झांकी काफी आकर्षक रही. इसमें शामिल लोगों की हौसला अफजाई के लिए सीएम मंच से उतर कर तालियां बजाई. साथ ही सूचना जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड स्टेट लाईवलीहुड मिशन, ग्रामीण विकास अभिकरण और वन विभाग की झांकियां प्रमुख रही. इसमें मंईयां सम्मान की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला. जबकि द्वितीय ग्रामीण विकास और वन विभाग को संयुक्त रूप से और झारखंड पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

    Tags:

    #jharkhand news#maiyasammanyojanaHemant sorenjharkhandnewsRepublic Day 2025मईयां सम्मान योजना
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    मुख्यमंत्री ने मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर राज्य सरकार लगातार बढ़ रही है आगे

    Next

    मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी खबर, 58 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपए

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Sonia Gandhi meets Lalu Prasad Yadav at his residence and enquires about his health.Sonia Gandhi Lalu Yadav meeting
        सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
        by Team Abua
        November 2, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
      • गेहूं की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, FCI नीलामी में दोगुनी मात्रा में बेचेगा अनाज
      • सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती सकुशल बरामद
      • बटुका गांव में सजा ऐतिहासिक जीवन जोड़ी कार्तिक मेला, परंपरा के बीच युवक-युवतियों ने चुना जीवनसाथी
      • 13 साल की रोहिता ने मौत के बाद भी पेश की इंसानियत की मिसाल, छह मरीजों को मिला नया जीवन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP