मेदिनीनगर को मिला पिंक सिटी बसों का तोहफा

0
20
pink city buses
Share This Post

राजधानी के तर्ज़ पर अब पलामू के मेदिनीनगर में भी पिंक सिटी बसें चलेंगी। इसका निर्णय नगर निगम की आयोजित बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता महापौर अरूणा शंकर व संचालन नगर आयुक्त समीरा एस ने किया। झारखंड की हेमंत सरकार ने मेदिनीनगर को 4 अदद पिंक सिटी बस का तोहफा दिया है। इसके लिए दो करोड़ 23 लाख 57 हजार 569 रूपए की मंजूरी दी गई थी। इधर शहरवासियों का वर्षों का इंतजार अब समाप्त हो गया। पलामू जिले के मेदिनीनगर की सड़कों पर रांची की तर्ज पर अब पिंक सिटी बसें दौड़ेंगी। बस क्रय करने से संबंधित प्रक्रिया हो रही है। बस संचालित करने के लिए नगर निगम मार्गों का सर्वे कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here