Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा…

Share This Post

train accident in Jharkhand – झारखंड में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा :

धनबाद रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के कोडरमा में आज सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। माल गाड़ी के 53 डिब्बे बेपटरी हो गए। यह घटना सुबह 6:24 बजे हुई. यहां कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए. पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रेन में कोयला लदा हुआ था, डब्बों के बेपटरी होने से 50 से ज्यादा वैगन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस घटना में लोको पायलट और गार्ड पूरी तरह सुरक्षित है. घटना के बाद कोयले से लदी सभी वैगन रेलवे लाइन पर बिखर गए. हादसे के बाद रेल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. वहीं नई दिल्ली हावड़ा ग्रैंडकार्ड रेलखंड पर गया धनबाद स्टेशन के बीच रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है.बताया जा रहा है कि हावड़ा नई दिल्ली ग्रैंडकार्ड रेलखंड के गुरपा स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन ब्रेक फेल हो गया जाने के कारण यह हादसा हुआ. 

train accident in Jharkhand – झारखंड में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा :

HOME YOUTUBE

Popular Articles