Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Prime Minister Narendra Modi reviewing infrastructure projects at the 54th PRAGATI meeting..PRAGATI Meeting 2026
    PM Modi: 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, रेलवे से लेकर बल्क ड्रग पार्क तक विकास पर जोर
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Jharkhand State Medical Council issues notices to doctors and hospitals over promotional hoardings and posters in Ranchi.Jharkhand Medical Council Notice
    Ranchi News: होर्डिंग-पोस्टर लगाकर प्रचार करने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा, आठ को नोटिस
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • Cyclone Arnab weather alert in Jharkhand with heavy rainfall, dark clouds and strong winds.Cyclone Arnab
    Jharkhand Weather Update: चक्रवाती तूफान अर्नब से झारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    by Team Abua
    October 29, 2026
  • कैंसर की 543 दवा ब्रांड्स की नई MRP जारी, 9 नवंबर से लागू होंगे संशोधित दाम
    by Team Abua
    October 28, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Cyclone Arnab weather alert in Jharkhand with heavy rainfall, dark clouds and strong winds.Cyclone Arnab
Jharkhandweather

Jharkhand Weather Update: चक्रवाती तूफान अर्नब से झारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

By Team Abua
October 29, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

रांची, 29 अक्टूबर 2026।अबुआ न्यूज़ झारखंड

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव झारखंड में दिखने लगा है। बुधवार से राज्य के कई जिलों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है।

छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश, वज्रपात तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम की गंभीरता को देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नौ जिलों में येलो अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

रांची, खूंटी, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भी खराब मौसम की आशंका है। इन जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था तूफान

मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार, अंडमान सागर से उठी मौसमी गतिविधि 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी तक पहुंची थी। इसके बाद 26 अक्टूबर को बने निम्न दबाव के क्षेत्र से चक्रवाती तूफान अर्नब विकसित हुआ। बुधवार सुबह तूफान के आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार लगभग 135 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई। इसके बाद तूफान के कमजोर होकर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।

बारिश से गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से राहत

राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रांची में 4 मिमी, लातेहार में 8 मिमी, जमशेदपुर में 9 मिमी, मेदिनीनगर में 2 मिमी, चाईबासा में 13 मिमी और बोकारो में 2 मिमी बारिश हुई।

बारिश के बाद रांची के अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं जमशेदपुर और मेदिनीनगर में 4.4 डिग्री, बोकारो में 3.4 डिग्री तथा चाईबासा में 3.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

30 अक्टूबर को भी बारिश और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से 30 अक्टूबर को झारखंड के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तीन नवंबर से मौसम साफ होने के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर को राज्य में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। एक नवंबर से चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ बादल धीरे-धीरे छंटने की संभावना है। हालांकि, राज्य में मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार तीन नवंबर से जताए गए हैं।

    Tags:

    Jharkhand NewsCyclone ArnabCyclone UpdateHeavy Rainfall AlertIMD Weather ForecastJharkhand Rain AlertJharkhand Weather UpdateOrange Alert JharkhandRanchi WeatherWeather News TodayYellow Alert Jharkhand
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    कैंसर की 543 दवा ब्रांड्स की नई MRP जारी, 9 नवंबर से लागू होंगे संशोधित दाम

    Jharkhand State Medical Council issues notices to doctors and hospitals over promotional hoardings and posters in Ranchi.Jharkhand Medical Council Notice
    Next

    Ranchi News: होर्डिंग-पोस्टर लगाकर प्रचार करने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा, आठ को नोटिस

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Prime Minister Narendra Modi reviewing infrastructure projects at the 54th PRAGATI meeting..PRAGATI Meeting 2026
        PM Modi: 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, रेलवे से लेकर बल्क ड्रग पार्क तक विकास पर जोर
        by Team Abua
        October 29, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • PM Modi: 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, रेलवे से लेकर बल्क ड्रग पार्क तक विकास पर जोर
      • Ranchi News: होर्डिंग-पोस्टर लगाकर प्रचार करने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा, आठ को नोटिस
      • Jharkhand Weather Update: चक्रवाती तूफान अर्नब से झारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
      • कैंसर की 543 दवा ब्रांड्स की नई MRP जारी, 9 नवंबर से लागू होंगे संशोधित दाम
      • स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, कम-से-कम 68 की मौत; चालक लापता

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP