ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर 40 दिनों से झारखंड के राजस्वकर्मियों की हड़ताल जारी

0
31
HADTAAL
Share This Post

झारखंड के राजस्वकर्मी अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. राज्य में 40 दिनों से चल रही राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल समाप्त होती नहीं दिख रही है. मुख्य रूप से ग्रेड पे बढ़ाने की मांग हो रही है. सरकार के समक्ष राजस्व उप निरीक्षकों का ग्रेड पे बढ़ा कर 2400 करने की मांग रखी है. उनका कहना है कि सारी मांगों पर पूर्व की सरकार के समय में समझौता हो गया था, पर उसे लागू नहीं किया गया था. ऐसे में अब नयी सरकार के समक्ष सारी मांगें रखी गयी है.ऐसे में हड़ताल खींचती जा रही है. इसका असर आमलोगों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है. झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मांगों पर वार्ता की है, पर इसका रिजल्ट नहीं निकला. मुख्य सचिव ने उनकी मांगों पर राजस्व सचिव से बात करने का आश्वासन दिया है. इसके कुछ दिनों पूर्व राजस्व उप निरीक्षकों का प्रतिनिधिमंडल राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन से भी मुलाकात की थी. उनसे भी वार्ता हुई, लेकिन, समझौता नहीं हो सका है. वार्ता विफल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here