Saturday, March 14, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रांची, धनबाद, जमशेदपुर में आप स्वस्थ रह सकते हैं।

रांची।Jharkhand Pollution Control Board राज्य की तीन शहर में होने वाले प्रदूषण को कम करने का प्रयास कर रहा है। जिसमें राजधानी रांची, धनबाद और जमशेदपुर शामिल है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की वजह से हवा के प्रदूषण को कम करने में सफलता भी मिली है। केंद्र सरकार की ओर से National Clean Air Program चलाया जा रहा है। इसके लिए राज्य के तीनों शहरों के लिए वित्तीय सहायता भी मिली है। रांची में तीन सफाई मशीन और चार Anti Smog Gun से धूल को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाता है। वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के पालन कराने के लिए लिए चार मोबाइल टीम बनाई गई है। वहीं, रांची नगर निगम के सहयोग से सड़क के किनारे पौधे लगाए जा रहे हैं।

वहीँ जमशेदपुर के मानगो और जुगसलाई में कुल छह सफाई मशीन खरीदी गई है, जो फोरलेन और अन्य सड़कों सहित प्रतिदिन 86 किमी सड़कों की सफाई करते हैं। उड़ते धूल पर नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाता है। गीले कचरे के निष्पादन के लिए सात आनसाइट गीला कचरा कंपोस्टर खरीदा गया है। ड्रोन निगरानी से पूरे शहर और उसके आसपास हो रहे नए निर्माण की निगरानी की जाती है।

धनबाद में सात सड़क सफाई करने वाली मशीन, दो पानी की छिड़काव करने वाली मशीन और पांच मशीनों के जरिए धूल को नियंत्रित करने के लिए एंटी स्माग गन के साथ पानी का छिड़काव किया जाता है। 14वें वित्त योजना के तहत धनबाद में 22,254 पौधे लगाए गए हैं। वहीं, शहर के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पांच पार्कों का भी निर्माण कराया गया है। हालांकि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से तीनों शहरों में आगामी साल के लिए एक्शन प्लान बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा सभी जिलों में पर्यावरण के संतुलन के लिए एक स्टडी कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद उसे लागू कराया जाएगा।

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles