Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • दशहरा-दीपावली में हवाई सफर होगा महंगा! रांची आने वाली फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार
    by Team Abua
    September 23, 2026
  • स्टेशन पर गंदगी फैलाना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने बढ़ाया जुर्माना; अब 2000 रुपये तक लगेगा फाइन
    by Team Abua
    September 23, 2026
  • Why Does Jharkhand Celebrate Karam? Discover the Festival of Nature, Faith and Sibling Love! #karam
    by abua news jharkhand
    September 23, 2026
  • हिंदी व्याकरण के 160 सवालों के जवाब देकर सिद्धि सरावगी ने बनाया रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
    by Team Abua
    September 23, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

INDIAJharkhand

केंद्रीय बजट पर झारखंड के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, झामुमो ने कहा-झारखंड को नजरअंदाज किया गया, भाजपा ने सराहा  

By abua news jharkhand
February 1, 2025 3 Min Read
0
Share This Post

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में राज्य के लिए कुछ भी नहीं है। इसने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में राज्य और इसके लोगों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में राज्य के लिए कुछ भी नहीं है। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में राज्य और इसके लोगों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

वहीं झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ‘‘बजट में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया है। पड़ोसी राज्य बिहार को कई परियोजनाएं दी गई हैं, लेकिन झारखंड और इसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गई है।’’

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट में बिहार को अच्छी-खासी तवज्जो दी गई है और सीतारमण ने राज्य के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें मखाना बोर्ड की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के विस्तार के लिए सहायता करना शामिल है।

झामुमो नेता ने कहा कि झारखंड के खनिज पदार्थ देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन राज्य के साथ ‘‘सौतेला व्यवहार’’ किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। लेकिन बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। हम पूछना चाहते हैं कि झारखंड के प्रति ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया क्यों अपनाया गया।’’

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने दावा किया कि केंद्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं, छात्रों, उद्यमियों और मध्यम वर्गीय परिवारों का ध्यान रखा गया है।

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘‘विकासोन्मुख बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है और यह 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को हासिल करने में मदद करेगा।’’ उन्होंने कहा कि बजट में आयकर छूट सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर वेतनभोगी वर्ग और छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत दी गई है। मरांडी ने कहा, ‘‘यह कोई छोटी बात नहीं, बल्कि एक बड़ी छलांग है।’’

बजट में झारखंड को क्या मिला, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास का लाभ राज्य को मिलेगा। मरांडी ने कहा, ‘‘कई निवेशक झारखंड आना चाहते हैं। उनके लिए माहौल तैयार करना झारखंड सरकार की जिम्मेदारी है।’’

भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि यह ‘‘समग्र, सर्वव्यापी और समावेशी’’ बजट केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दूरदर्शिका का ब्लूप्रिंट है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों व आम लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा। इसमें किसानों तथा छोटे कारोबारियों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।’’

चंपई सोरेन ने कहा, ‘‘आयकर पर मिली राहत मध्यम वर्ग के लिए एक तोहफा है। कैंसर समेत अन्य जीवनरक्षक दवाइयों तथा मेडिकल उपकरणों की कीमतों में कमी का फैसला सराहनीय है।’’उन्होंने कहा, ‘‘पीएम रिसर्च फेलोशिप तथा आईआईटी एवं नीट में सीट वृद्धि से देश में कुशल इंजीनियरों/डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की राह पर अग्रसर इस बजट के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी बधाई की पात्र हैं।’’

    Tags:

    #jharkhand newsbjpjharkhandBUDGETjharkhandnewsjmmranchi
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    Share Market: बजट के दिन सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को ₹27,000 करोड़ का घाटा

    Next

    झारखंड में स्टार्टअप को लेकर CM सोरेन गंभीर, 4 फरवरी से ऑनलाइन आइडिया दे सकेंगे प्रतिभागी; आ गया नया निर्देश

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • दशहरा-दीपावली में हवाई सफर होगा महंगा! रांची आने वाली फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार
        by Team Abua
        September 23, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • दशहरा-दीपावली में हवाई सफर होगा महंगा! रांची आने वाली फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार
      • स्टेशन पर गंदगी फैलाना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने बढ़ाया जुर्माना; अब 2000 रुपये तक लगेगा फाइन
      • Why Does Jharkhand Celebrate Karam? Discover the Festival of Nature, Faith and Sibling Love! #karam
      • हिंदी व्याकरण के 160 सवालों के जवाब देकर सिद्धि सरावगी ने बनाया रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
      • Election Commission में मतभेद की रिपोर्ट, 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार जताई आपत्ति

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP