
झारखंड की नेत्र चिकित्सा को बड़ी उपलब्धि, डॉ. भारती कश्यप को प्रतिष्ठित सम्मान
अकादमिक विकास, वैज्ञानिक गतिविधियों और नेत्र जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्वी भारत क्षेत्रीय नेत्र चिकित्सा सम्मेलन ने किया सम्मानित

रांची: झारखंड की नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाली वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। पूर्वी भारत क्षेत्रीय नेत्र चिकित्सा सम्मेलन की ओर से उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
डॉ. भारती कश्यप को राज्य में नेत्र चिकित्सा के अकादमिक विकास, वैज्ञानिक गतिविधियों और जनजागरूकता को आगे बढ़ाने में उनके लगातार योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वैज्ञानिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका
सम्मेलन की ओर से दिए गए इस सम्मान के जरिए नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. भारती कश्यप के लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को मान्यता दी गई है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और वैज्ञानिक गतिविधियों के साथ आम लोगों के बीच आंखों की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी काम किया है।
यह सम्मान झारखंड में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. भारती कश्यप को सम्मान मिलने से राज्य के चिकित्सा और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी उत्साह है।




