Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
    विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
    भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
    दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
    by Team Abua
    October 9, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

hemant soren in khunti
Jharkhand

माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए : हेमंत सोरेन

By abua news jharkhand
October 21, 2022 3 Min Read
0
Share This Post

21 अक्टूबर 2022 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन खूंटी के कर्रा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री द्वारा खूंटी के कर्रा में ₹322 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया

₹124 करोड़ 75 लाख की 247 योजनाओं का शिलान्यास एवं 172 करोड़ 48 लाख की 205 योजनाओं का उद्घाटन एवं ₹25 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ

मुख्यमंत्री ने किसानों के बेहतर कल के लिए मनरेगा पार्क लाेयकेल में *किसान पाठशाला का शुभारंभ किया

मनरेगा पार्क लाेयकेल में मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण ने चीकू का पौधा लगाया

सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है

किसान हैं तभी जीवन है

माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए

हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

सुदूर क्षेत्र में लोगों को कैसे योजना का लाभ मिले। इसको लेकर आपकी सरकार चिंतित थी। पूर्व की सरकारों में लोगों को जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिला। लेकिन आपकी सरकार ने योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिसका प्रतिफल है कि सरकार आपकी योजनाओं को लेकर आपके द्वार पहुंच रही है। गांव गांव पदाधिकारी पहुंच रहें हैं, और आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री खूंटी के कर्रा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें। योजनाएं यहां के लोगों के अनुरूप बनाई गई है।

सभी का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा खूंटी वीर भूमि है। यहां हक अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे। पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है। राज्य सरकार राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय लिया है। उनके वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया। पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गए। सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

शिक्षा की बेहतरी का हो रहा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को जोड़ना है। इसके लिए आयोजित हो रहे शिविर सहायक बन रहें हैं। सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। जहां सीबीएसई के तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। यहां के प्रतिभावान बच्चे विदेश में सरकार के सहयोग से निः शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं।

उन्नत खेती में बनेगा सहायक

मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ है। राज्य की अधिक आबादी कृषि कार्य करती है। 100 किसान पाठशाला खोलने का निर्णय लिया है। किसानों को हमें लाभ पहुंचाना है। किसानों को इससे लाभ होगा। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसान पाठशाला किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं एवं उन्नत कृषि प्रणालियों का सामान्य तरीके से प्रयोग में लाते हुए नई तकनीकों से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी तथा किसानों के समेकित उत्थान का माध्यम बनाना इस पाठशाला लक्ष्य तय किया गया है।किसानों के लिए पाठशाला को पुनर्जीवित किया जा रहा है। क्योंकि किसान है तभी जीवन है।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चियों का हौसला

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए कोचिंग संस्थान के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर JEE मेंस एवं NEET में क्वालीफाई पांच छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इनको प्रोत्साहित करते एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की।। इन बच्चियों में से दयामनी सांगा और एलिशा हस्सा ने जेईई मेंस एवं दीपा पूर्ति, पूजा कुमारी एवं वाटिका कुमारी ने NEET क्वालीफाई किया है। मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चियों की सफलता से उत्साहित हूं। मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ यहां के छात्रों को जल्द मिलेगा। पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भी दुमका में होने जा रहा है। इस केंद्र में राज्य के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, वरीय अधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण, विभिन्न योजनाओं के लाभुक एवं अन्य उपस्थित थे।

    Tags:

    #dckhunti#hemant soren#jharkhand news
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    #khesari लाइव आकर क्यों मांग रहे है माफी #rani से साजिद खान ने की थी गंदी बात #bhojpuriupdates #abj

    JBVNL
    Next

    राजधानी में दीपावली से लेकर छठ तक होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति: जेबीवीएनएल

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
        नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
        by Team Abua
        October 9, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • नावी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिका ने ICC पर लगाए व्यापक प्रतिबंध
      • विश्व डाक दिवस 2026: चिट्ठियों से डिजिटल युग तक, 152 साल पुरानी डाक व्यवस्था आज भी जोड़ रही दुनिया को
      • भारत लौटे Dhruv Rathee, CJP के आंदोलन को कितना मिला फायदा? बेंगलुरु प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा तेज
      • दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना के तहत खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये
      • झारखंड में डॉक्टरों की कमी दूर करने की बड़ी पहल: 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती शुरू, दक्षिण भारत से 1200 डॉक्टरों को लाने की तैयारी

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP