Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

hemant soren
Jharkhand

ग्रामीणों तक अपनी पहुंच बनाकर योजनाओं से जोड़ रही सरकार

By abua news jharkhand
November 3, 2022 2 Min Read
0
Share This Post

रांची 03 नवंबर 2020
सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुँच रहीं हैं। यह संभव हो रहा है मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर शुरू किये गए महा अभियान – आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के जरिये। यही नहीं सरकार वैसे क्षेत्रों में भी पहुँच रही है, जहां आजादी के बाद से पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे। लेकिन अब बदलाव नजर आने लगा है, ऐसे दूरस्थ जगहों पर सिर्फ पदाधिकारी ही नहीं पहुँच रहे बल्कि सरकार की योजनाएं भी जरुरतमंदों तक पहुँच रहीं हैं। पहले ऐसे जगह में नक्सली डर से अधिकारी भी जाने से कतराते थे, लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव हुआ है। सरकार सुदूरवर्ती गांव में रहने वाले ग्रामीणों तक अपनी पहुंच बना योजनाओं से जोड़ रही है, जिससे ग्रामीण अबतक अछूते थे।

पहली बार बुढ़ा पहाड़ और मिरचाई पाट पहुंची सरकार

कल तक जहां नक्सालियों की चहलकदमी थी, आज वहां के लोगों के दरवाजे तक सरकार योजना लेकर पहुंची। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज़ादी के बाद पहली बार घोर नक्सल प्रभावित गढ़वा स्थित बुढ़ा पहाड़ के खपरी महुआ गांव में
‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही, डुमरी स्थित मिरचाई पाट पहुँच कर पदाधिकारियों ने लोगों को योजनाओं से जोड़ा। गांव के विकास कार्य को गति देने की कवायद शुरू हुई।

चतरा के मयूरहंड में 1964-66 के बाद दूसरी बार पहुंची सरकार

चतरा के मयूरहंड में 1964-66 के सरकार के अधिकारी आये थे। 58 वर्षो के बाद चतरा उपायुक्त सरकार की योजनाओं को लेकर मयूरहंड पहुंचे है। ग्रामीणों की समस्याओं का उनके द्वार पर निपटारा किया गया। अपने बीच सरकार की योजनाओं का मिलता लाभ देख ग्रामीणों में उत्साह था। ग्रामीणों ने कहा हमें विभागीय और प्रखंड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ी। सरकार हमारे दरवाजे तक आई है।

75 वर्ष बाद बोरहा गांव पहुंची सरकार

आजादी के बाद पहली बार गुमला के बिशुनपुर प्रखंड स्थित बोरहा गांव में सरकार पहुंची। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा लगाये गये विभिन्न विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा और योजना का लाभ लिया। ग्रामीणों ने मुख्य पथ से गांव तक सड़क निर्माण की मांग की है। इस समस्या के समाधान का भरोसा जिला प्रशासन ने दिया है।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    weather
    Previous

    राज्य में बढ़ने वाली है ठण्ड, कर लें सर्दियों की तैयारी

    hemant soren ed
    Next

    सीएम हेमंत ने ED से मांगा 3 सप्ताह का समय, बोले-मेरे कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हैं

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
      • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
      • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
      • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP