Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड विस चुनाव : पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की नॉमिनेशन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से

Share This Post

Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा. वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे. झारखंड में चुनावी प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी. पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी. 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी. 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जायेगी. वहीं 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा. 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा.

पहले चरण में इन 43 सीटों पर होगा मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा. इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं.

Popular Articles