Jharkhand Assembly Election 2024: राजद के लालू, तेजस्वी सहित 40 दिग्गज अपने प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार

0
27
Share This Post

Ranchi: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखण्ड प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है. इसे मुख्य चुनाव आयोग को सूचनार्थ भेजा है और प्रचार प्रसार के लिए अनुमति कार्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. यादव ने बताया कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और राजद का दावा है कि सभी उम्मीदवार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज करेंगे. स्टार प्रचारकों में लालू प्रसाद यादव सहित उनके पुत्र तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं.

स्टार प्रचारकों की सूची

1. लालू प्रसाद यादव 2 तेजस्वी प्र यादव 3. अब्दुल बारी सिद्दीकी 4. मो. अली अशरफ फातमी 5 तेजप्रताप यादव 6. हों रामानंद यादव 7. जयप्रकाश नारायण यादव 8. भोला यादव 9. ललित कु यादव 10. प्रो. चंद्रशेखर 11. श्री अर्जुन राय 12 श्रीमती रितु जायसवाल 13. आलोक कु मेहता 14 भूदेव चौधरी 15. डॉ रामचंद्र पूर्वे 16. अभय कुशवाहा 17. शिवचंद्र राम 18. जितेन्द्र कु राय 19. संजय कु गुप्ता 20 श्रीमती कांति सिंह 21. जावेद इकबाल अंसारी 22. उदय नारायण चौधरी 23. श्रीमती स्वीटी सीमा हेंद्रम 24. तनवीर हसन 25 फैयाज अहमद 26. कारी सोहेब 27. शक्ति सिंह यादव 28. सगीर कु महासेठ 29. मो. महबूब अली कैंसर 30 सत्यानंद भोक्ता 31. गौतम सागर राणा 32. अभय सिंह 33, रंजन कु यादव 34. गिरधारी गोप 35. श्रीगती अनीता यादव 36. जमीरुद्दीन अंसारी 37 कुमार सर्वजीत 38. श्रीमती गर्मीता भुइयां 39. आबिद अली और 40. रानी कुमारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here