मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान का रणनीतिक कदम, वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ सकता है असर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण Strait of Hormuz (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ईरान ने कहा है कि यह समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए खुला रहेगा, लेकिन अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगी देशों से जुड़े जहाज़ों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध केवल उन देशों के जहाज़ों पर लागू होगा जिन्हें ईरान अपना विरोधी मानता है। बाकी देशों के लिए यह मार्ग सामान्य रूप से खुला रहेगा।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई गुजरती है। ऐसे में इस फैसले ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में हवाई हमलों और सैन्य टकराव की घटनाओं के बीच यह फैसला क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है।



