Friday, March 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

“मईंया सम्मान से महिला शक्ति तक: CM हेमंत सोरेन के बड़े ऐलान, झारखंड के विकास का नया रोडमैप”

Share This Post

दो नई योजनाएं, 20 हजार करोड़ ट्रांसफर, युवाओं के लिए ग्लोबल अवसर और डेटा-ड्रिवन गवर्नेंस—बजट सत्र में सीएम का बड़ा विजन

“From Women Empowerment to Global Youth Push: CM Hemant Soren Unveils Jharkhand’s Big Development Blueprint”

बजट सत्र में CM का विजन

रांची में बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष और केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए झारखंड के विकास का एक व्यापक रोडमैप पेश किया। इस दौरान उन्होंने मईंया सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़े ऐलान किए और राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का दावा किया। सीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकार का फोकस अब महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने पर है, ताकि वे सिर्फ लाभुक नहीं बल्कि विकास की भागीदार बनें।

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: दो नई योजनाएं

सरकार ने महिला सशक्तिकरण के तहत दो बड़ी योजनाओं का ऐलान किया:

  • मईंया बलवान योजना
  • मईंया उद्यमी योजना

इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आजीविका, उद्यमिता और आर्थिक मजबूती से जोड़ना है।
साथ ही, जोहार परियोजना का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और वंचित महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। माइक्रो एंटरप्राइज शुरू करने के लिए ₹5 करोड़ तक का कैपिटल इंसेंटिव देने की भी घोषणा की गई।

20 हजार करोड़ ट्रांसफर, 50 लाख महिलाओं को लाभ

सीएम ने बताया कि अब तक 50 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिला है । करीब ₹20,000 करोड़ सीधे ट्रांसफर किए गए । इस बार बजट में महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे अधिक आवंटन किया गया है ।

महिला सशक्तिकरण पर कुल ₹34,000 करोड़ खर्च का प्रावधान

युवाओं के लिए ग्लोबल अवसर

सरकार ने युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर खोलने का भी ऐलान किया:

  • UK के साथ मिलकर नॉलेज कॉरिडोर
  • 50 युवाओं को विदेश में फुल स्कॉलरशिप
  • ऑक्सफोर्ड से जुड़ी पढ़ाई के अवसर
  • हर साल 10 छात्रों को PhD के लिए विदेश भेजा जाएगा
  • अंग्रेजी, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में स्किल पैकेज कोर्स

डेटा-ड्रिवन गवर्नेंस: CM Data Intelligence Platform

सीएम ने घोषणा किया कि:

  • राज्य में डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा
  • योजनाओं की मॉनिटरिंग और तेजी से क्रियान्वयन होगा
  • हर साल 50 सिविल सर्वेंट्स को ट्रेनिंग

जिससे सरकार में पारदर्शिता बढ़े और तेज विकास की ओऱ हमारा राज्य अग्रसर हो ।

इकोनॉमिक डेवेलपमेंट बोर्ड और निवेश प्लान

राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए:

  • Jharkhand Economic Development Board का गठन
  • 2028 तक 5 इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन
  • IT पार्क और AI सेक्टर में विकास
  • क्लीन एनर्जी और मिनरल सेक्टर में निवेश

इससे रोजगार औऱ औद्योगिक विकास का लक्ष्य रखा गया

प्रवासी और श्रमिकों के लिए बड़ी योजनाएं

सीएम ने कहा:

  • प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष सहायता योजना
  • प्रवासी भारतीय फाउंडेशन का गठन
  • विदेशों में सहायता केंद्र (गल्फ, लंदन)

और मनरेगा बकाया को लेकर केंद्र पर भी निशाना साधा ।

केंद्र सरकार पर तीखा हमला

सीएम सोरेन ने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड को उसका हक नहीं मिल रहा । LPG वितरण को लेकर भी राज्य की भूमिका कम की जा रही है । साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

सिंगल इंजन सरकार का दावा

सीएम ने कहा कि“सीमित संसाधनों के बावजूद हमने असंभव को संभव किया है—हर घर तक भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य पहुंचाने का काम किया।” झारखंड सरकार का यह बजट विजन साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण , युवा विकास और ग्लोबल एक्सपोजर, टेक्नोलॉजी आधारित गवर्नेंस, निवेश और रोजगार फोकस होगा ।

Popular Articles