झारखण्ड में ठण्ड ने दी दस्तक ,न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिरा

0
31
winter weather
Share This Post

झारखण्ड में ठण्ड ने दी दस्तक :

छठ के बाद झारखण्ड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। रांची सहित अनेक शहरों में तापमान में गिरावट पाया गया। हवाएं भी शुष्क चल रही है। रांची में पिछले आठ दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण सुबह और शाम में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। अभी चार-पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि रांची और आसपास के इलाके में 6 नवंबर तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में कहीं-कहीं कोहरा या धुंध हो सकता है। रांची और आसपास के इलाके में 9 नवंबर से आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है।

झारखण्ड में ठण्ड ने दी दस्तक :

HOME YOUTUBE

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here