
CM ने 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।“निष्ठा और संवेदनशीलता से करें काम”
झारखंड के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन नव-नियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) के नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर कुल 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जो राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्य क्षमता को नई गति देंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह सिर्फ नियुक्ति नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का एक नया अध्याय है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप सभी राज्य सरकार का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं और आपकी भूमिका झारखंड के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि महिला और बाल विकास जैसे संवेदनशील क्षेत्र में कार्य करते हुए इनकी भूमिका समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में निर्णायक साबित होगी।
#HemantSoren #JharkhandNews #CDPO #WomenEmpowerment
#BreakingNews #GovtJobs #JharkhandDevelopment #abuanewsjharkhand




