मंईया सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, पोर्टल हो गया शुरू, अब जल्द आयेंगे खाते में पैसे

0
31
Share This Post

Mainya Samman Yojna : मंईया सम्मान राशि का इतंजार रही महिलाओं का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल में आई तकनीकी खराबी अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। लाभार्थियों के लिए पोर्टल एक बार फिर चालू कर दिया गया हैं।

आपको बता दे कि, इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रूपए की सहायता राशि दी जाती हैं। पोर्टल चालू होने के बाद उम्मीद बढ़ गयी है कि जल्द ही अब लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में यह राशि भेज दी जाएगी।

महिलाओं की सबसे हितकारी योजना

इस योजना का लाभ लेने के लिए अब आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।  दिसंबर में प्रचंड बहुमत के साथ हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता में वापसी हुई थी. माना जाता है कि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा (माले) (लिबरेशन) की गठबंधन सरकार की सरकार वापस लाने में मंईयां सम्मान योजना की बड़ी भूमिका थी।

सरकार में आने के बाद हेमंत सरकार ने भी महिलाओं को निराश नहीं किया. मंईयां सम्मान की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के फैसले को मंजूरी दी और जनवरी 2025 में उनके बैंक अकाउंट में पांचवीं किस्त के रूप में 2500 रुपए ट्रांसफर किए थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here