Friday, March 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य के स्कूलों में होगी प्रधानाध्यापकों की बहाली..

Share This Post

झारखंड शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य के स्कूलों में होगी प्रधानाध्यापकों की बहाली :

झारखण्ड सरकार राज्य के शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर ले कर आई है। झारखण्ड शिक्षा विभाग ने फैसला किया है की सूबे में 30 हज़ार प्रधानाध्यापकों  की बहाली की जाएगी. झारखंड में लगभग 22 हजार प्राथमिक स्कूल और 13 हजार मिडिल स्कूल हैं। मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो राज्य में 3296 मिडिल स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद सृजित हैं। इनमें भी 82 में हेड मास्टर हैं बाकि स्कूलों में यह पद खाली है। इन स्कूलों में कोई वरिष्ठ शिक्षक इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। करीब 9,729 प्राथमिक विद्यालय अपग्रेड हुए थे। इनमें प्रधानाध्यापक के पद का सृजन अब भी नहीं हुआ है। विभाग सबसे पहले इन स्कूलों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति करेगा. प्राथमिक स्कूलों में भी वैसे स्कूल जहां 150 से ज्यादा छात्र हैं वहां प्रधानाध्यापक नहीं है। इन स्कूलों में भी प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्ति की जानी है। इसके लिए स्पष्ट नियम हैं कि जहां 150 से ज्यादा विद्यार्थी होंगे वहां प्रधानाध्यापक की नियुक्ति होगी। प्राइमरी स्कूलों में 150 से अधिक बच्चे होंगे वहां प्रधानाध्यापक का पद सृजित होना है।

झारखंड शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य के स्कूलों में होगी प्रधानाध्यापकों की बहाली :

HOME YOUTUBE

Popular Articles